Heavy Rain Alert: झारखंड के 18 जिलों में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, गरज-चमक के साथ होगी बारिश
झारखंड के 18 जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट। IMD ने लोगों और किसानों को सतर्क रहने की अपील की।

झारखंड के मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों के लिए भारी वर्षा और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। विभाग ने अब तक 13 अलर्ट जारी किए हैं, जिनमें 9 येलो अलर्ट और 4 ऑरेंज अलर्ट शामिल हैं। पिछले 2 घंटे के अंदर ही अलग-अलग जिलों के लिए 4 ऑरेंज अलर्ट जारी किए गए हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 1 से 3 घंटे के भीतर कई जिलों में गरज-चमक और आंधी-तूफान के साथ वर्षा हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
इन 18 जिलों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
सबसे पहले मौसम विभाग ने पूर्वी सिंहभूम, रामगढ़ और रांची जिले में कहीं-कहीं वज्रपात के साथ वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। इसके बाद चतरा, बोकारो, धनबाद, गढ़वा, गिरिडीह, हजारीबाग, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा और पलामू जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई।
इसके अतिरिक्त संताल परगना के देवघर, दुमका, गुमला, जामताड़ा और सरायकेला-खरसावां में भी मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
कुल 18 जिले प्रभावित हो सकते हैं:
पूर्वी सिंहभूम, रामगढ़, रांची, चतरा, बोकारो, धनबाद, गढ़वा, गिरिडीह, हजारीबाग, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, देवघर, दुमका, गुमला, जामताड़ा, सरायकेला-खरसावां।
लोगों को मौसम विभाग की अपील
मौसम विभाग ने कहा है कि लोग खराब मौसम के दौरान सावधान और सतर्क रहें। घरों से बाहर निकलने से बचें और सुरक्षित स्थान पर शरण लें। किसानों को भी खेत की ओर न जाने की सलाह दी गई है।
-
बिजली चमकने पर पक्के मकान या सुरक्षित जगहों पर शरण लें।
-
बिजली के खंभों और पोल से दूर रहें।
-
पेड़ों के नीचे बिल्कुल भी खड़े न हों, क्योंकि यह वज्रपात के समय खतरनाक साबित हो सकता है।
किसानों के लिए विशेष निर्देश
किसानों को सलाह दी गई है कि वे खेतों में काम करने के लिए जल्दबाजी न करें और मौसम के सामान्य होने का इंतजार करें। भारी बारिश और वज्रपात के दौरान खेत में जाने से जान-माल का खतरा हो सकता है।
What's Your Reaction?






