घाटी में खतरनाक गठबंधन - डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित
वंशवाद का अहम करवाता रहा कुकर्म, फारूक संग गठबंधन असंवेदनशील बेरहम।.....

घाटी में खतरनाक गठबंधन
------------------
वंशवाद का अहम
करवाता रहा कुकर्म,
फारूक संग गठबंधन
असंवेदनशील बेरहम।
संग में उमर अब्दुला भी
ये सब शांति के दुश्मन,
घाटी अस्थिर की शाजिस
भाई-चारा का भी हो हनन।
विशेष धारा खतम होने से
दलितों को मिला अधिकार,
वन नेशन वन परचम ख्वाब
बरसों बाद हुआ साकार।
नेहरू के राजनीतिक चुक का
मोदी ने किया ऐतिहासिक सुधार,
कांग्रेस को यह मंजूर नहीं है
फैलाते भ्रमित दूषित विचार।
बँटवारे का कारण कांग्रेस
आज भी वही मानसिकता,
कश्मीर समस्या रही कहाँ
समझ ले कांग्रेस वास्तविकता?
देश की अधिकतर समस्या
नेहरू की कार्यकाल की देन,
हो वोटबैंक रथ पर ही सवार
भंग की सामाजिक सुखचैन।
कर देशहित से खिलवाड
राहुल गाँधी गया पगलाय,
खड़ी करता मिथ्या नैरेटिव
भोली जनता को भरमाय।
जनता अब हुई जागरूक
समझ रही इनकी शाजिस,
पाक चीन से इनके संबंध
देश का जिनसे सदा रंजिश।
--डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित
What's Your Reaction?






