Chaibasa Cow Slaughter: कमरबेड़ा गांव में गाय का कटा सिर मिलने से मचा हड़कंप, 5 पर केस, 4 हिरासत में

कमरबेड़ा गांव में गौ हत्या के बाद ग्रामीणों में आक्रोश, पांच पर मामला दर्ज, चार हिरासत में, हिंदू जागरण मंच ने दी आंदोलन की चेतावनी।

May 7, 2026 - 14:17
 0
Chaibasa Cow Slaughter: कमरबेड़ा गांव में गाय का कटा सिर मिलने से मचा हड़कंप, 5 पर केस, 4 हिरासत में
Chaibasa Cow Slaughter: कमरबेड़ा गांव में गाय का कटा सिर मिलने से मचा हड़कंप, 5 पर केस, 4 हिरासत में

Chaibasa Shocker : झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड स्थित कमरबेड़ा गांव में गौ हत्या का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। हिंदू जागरण मंच की मनोहरपुर प्रखंड इकाई ने दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

दो-तीन दिन से लापता थी गाय, मिला सिर्फ कटा सिर

पीड़ित रमेश महतो के पुत्र सुदेश महतो ने बताया कि उनकी गाय पिछले दो-तीन दिन से लापता थी। काफी खोजबीन करने के बाद गुरुवार को गाय का केवल कटा हुआ सिर बरामद हुआ। पीड़ित परिवार का आरोप है कि गौ हत्यारों ने गाय के बाकी हिस्से ले जाकर खा लिए हैं।

ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

घटना की जानकारी मिलते ही कमरबेड़ा और आसपास के ग्रामीण आक्रोशित हो गए। गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने घटना का विरोध किया। हिंदू जागरण मंच के नेतृत्व में ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारियों से मिलकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रशासन पर अनसुनी का आरोप

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं का कहना है कि मामले को लेकर स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारी को आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक कोई उचित सुनवाई नहीं हुई है। दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कदम न उठाए जाने से ग्रामीणों में रोष है।

संगठन ने आंदोलन की चेतावनी दी

हिंदू जागरण मंच मनोहरपुर प्रखंड इकाई ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सजा नहीं दी गई तो संगठन समस्त ग्रामीणों के साथ उग्र विरोध प्रदर्शन करेगा। संगठन ने कहा कि गौ हत्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

चार हिरासत में, पांच पर मामला दर्ज

घटना के बाद पीड़ित परिवार के लिखित शिकायत पर मनोहरपुर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले के देखते हुए चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जबकि एक फरार है।

आपकी राय क्या है – क्या गौ हत्या के मामलों में दोषियों को कठोर सजा मिलनी चाहिए? कमेंट में बताएं।
इस खबर को शेयर करें, ताकि लोग इस मामले के बारे में जान सकें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Manish Tamsoy मनीष तामसोय कॉमर्स में मास्टर डिग्री कर रहे हैं और खेलों के प्रति गहरी रुचि रखते हैं। क्रिकेट, फुटबॉल और शतरंज जैसे खेलों में उनकी गहरी समझ और विश्लेषणात्मक क्षमता उन्हें एक कुशल खेल विश्लेषक बनाती है। इसके अलावा, मनीष वीडियो एडिटिंग में भी एक्सपर्ट हैं। उनका क्रिएटिव अप्रोच और टेक्निकल नॉलेज उन्हें खेल विश्लेषण से जुड़े वीडियो कंटेंट को आकर्षक और प्रभावी बनाने में मदद करता है। खेलों की दुनिया में हो रहे नए बदलावों और रोमांचक मुकाबलों पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक बेहतरीन कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार के रूप में स्थापित करती है।