Bokaro Tanker Fire: गवाई पुल पर इथेनॉल टैंकर पलटा, भीषण आग, ब्लास्ट टलने से राहत

पिंड्राजोरा के गवाई पुल पर इथेनॉल टैंकर पलटा, भीषण आग, तीन दमकलों ने पाया काबू, ब्लास्ट टलने से राहत

May 7, 2026 - 14:22
 0
Bokaro Tanker Fire: गवाई पुल पर इथेनॉल टैंकर पलटा, भीषण आग, ब्लास्ट टलने से राहत
Bokaro Tanker Fire: गवाई पुल पर इथेनॉल टैंकर पलटा, भीषण आग, ब्लास्ट टलने से राहत

Bokaro Shocker: बोकारो के पिंड्राजोरा स्थित गवाई पुल के पास गुरुवार को इथेनॉल गैस लोडेड 16 चक्का टैंकर पलट गया और उसमें भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटें काफी तेज हो गईं और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बन गया।

अग्निशमन विभाग की तीन दमकल ने पाया काबू

घटना की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की तीन दमकल पहुंची। इसके बाद तीनों दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंच गए।

NH-32 पर यातायात रोका गया, जाम की स्थिति

सुरक्षा को देखते हुए एनएच-32 पर दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई, जिससे सड़क पर लंबी कतार लग गई। पुलिस ने गवाई पुल से करीब आधा किलोमीटर पहले ही लोगों और वाहनों को रोक दिया है, ताकि कोई बड़ी दुर्घटना न हो।

ब्लास्ट टलने से राहत की सांस

स्थानीय लोगों में सबसे ज्यादा डर इस बात को लेकर बना हुआ था कि अगर गैस टैंकर में ब्लास्ट हो जाता, तो गवाई पुल सहित आसपास के कई घर भी इसकी चपेट में आ सकते थे। हालांकि, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के बाद टैंकर से गैस लीक होकर काफी हद तक निकल गई, जिससे बड़े विस्फोट की आशंका कुछ कम हुई है।

आपकी राय क्या है – क्या खतरनाक सामान ले जाने वाले टैंकरों के लिए अलग टाइम स्लॉट और सुरक्षा नियम होने चाहिए? कमेंट में बताएं।
इस खबर को शेयर करें, ताकि लोग इस घटना के बारे में जान सकें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Manish Tamsoy मनीष तामसोय कॉमर्स में मास्टर डिग्री कर रहे हैं और खेलों के प्रति गहरी रुचि रखते हैं। क्रिकेट, फुटबॉल और शतरंज जैसे खेलों में उनकी गहरी समझ और विश्लेषणात्मक क्षमता उन्हें एक कुशल खेल विश्लेषक बनाती है। इसके अलावा, मनीष वीडियो एडिटिंग में भी एक्सपर्ट हैं। उनका क्रिएटिव अप्रोच और टेक्निकल नॉलेज उन्हें खेल विश्लेषण से जुड़े वीडियो कंटेंट को आकर्षक और प्रभावी बनाने में मदद करता है। खेलों की दुनिया में हो रहे नए बदलावों और रोमांचक मुकाबलों पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक बेहतरीन कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार के रूप में स्थापित करती है।