भाजपा का 'पंच प्रण' घोषणा - डाँ0 यमुना तिवारी व्यथित

भाजपा 'पंच प्रण' घोषणा सबको साधने  का  प्रयास, सबका साथ सबका विकास  हासिल उसे जन का विश्वास। .....

Oct 5, 2024 - 19:56
 0
भाजपा का 'पंच प्रण' घोषणा - डाँ0 यमुना तिवारी व्यथित
भाजपा का 'पंच प्रण' घोषणा - डाँ0 यमुना तिवारी व्यथित

भाजपा का 'पंच प्रण' घोषणा
------------------
भाजपा 'पंच प्रण' घोषणा
सबको साधने  का  प्रयास,
सबका साथ सबका विकास 
हासिल उसे जन का विश्वास। 

दो मुफ्त सिलेंडर बरस भर में 
पाँच लाख युवा को रोजगार,
गोगो दीदी योजना के तहत
देंगे  एक सव और दो हजार।

पक्का मकान सुलभ सबको
सरकार कार्य जन कल्याण,
भ्रष्टाचार पर शून्य टॉलरेंस 
जेल में जायेंगे हर बेईमान। 

आश्वासन  बरसा हो रही
एक से एक आगे बढ़कर,
मोदी  पर विश्वास अडिग
जनता सोच रही संभलकर। 

अति महत्वपूर्ण झारखंड का
होने जा रहा है  शीघ्र चुनाव,
सोच-समझकर  देती जनता
चुनाव में किसी दल को भाव।

हरियाणा कश्मीर इक्जिट पोल
लगता अति आश्चर्यजनक,
जिनको कम सीटों का आकलन
इक्जिट पोल  को कहते भ्रामक।

--डाँ0 यमुना तिवारी व्यथित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Team India मैंने कई कविताएँ और लघु कथाएँ लिखी हैं। मैं पेशे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियर हूं और अब संपादक की भूमिका सफलतापूर्वक निभा रहा हूं।