बरकरार इंगलिश का धमाल - डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित
करते चर्चा सुनते हैं भाषण हिन्दी दिवस आती हर साल, स्थिति ज्यों की त्यों अबतक बरकरार इंगलिश का धमाल।.....

बरकरार इंगलिश का धमाल
करते चर्चा सुनते हैं भाषण
हिन्दी दिवस आती हर साल,
स्थिति ज्यों की त्यों अबतक
बरकरार इंगलिश का धमाल।
पता नहीं कब मिलेगा
हिन्दी को उचित स्थान,
हर साल हम इसके लिए
हिन्दी का करते गुणगान?
पखवाड़े भर चलता अभियान
साहित्यकारों का होता सम्मान,
सभी हिन्दी हेतु होते समर्पित
राष्ट्रभाषा हेतु करते आह्वान।
वोटबैंक के चक्कर में
नेताओं ने इसे उलझाया,
हिन्दी के संग इंगलिश को
साजिश तहत ही चलाया।
इंगलिश साये से मुक्त होने पर
हिन्दी बनेगी सर्वजन भाषा,
इस पर न हो कोई सियासत
भारतमाता की अभिलाषा।
हर समस्या का हो रहा सुधार
ध्यान इसपर भी दे सरकार,
एक ध्वज संविधान एक है
राष्ट्रभाषा एक ही दरकार।
बढ़ता विश्व में तीब्र गति से
हिन्दी का प्रचार प्रसार,
हिन्दी से हो रहा प्रभावित
सारी दुनिया का बाजार।
हिन्दी अति प्यारी भाषा
हिन्दी का भविष्य उज्जवल,
पाएगी अपना सर्वोच्च पद
आज नहीं तो अवश्य कल।
-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित
What's Your Reaction?






