नवंबर में बैंक बंद रहेंगे 13 दिन: त्योहारों की तैयारी करें!
नवंबर में बैंकों की 13 दिन की छुट्टियों की जानकारी। त्योहारों के बीच बैंक से जुड़ी काम जल्दी निपटाएं। जानें, कब-कब रहेंगे बैंक बंद।

29 अक्टूबर 2024 नई दिल्ली: देश में इस समय त्योहार का माहौल है। लोग दीपावली, छठ पूजा और गुरु नानक जयंती जैसी उत्सवों की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन इस खुशी के बीच, बैंक में जरूरी काम करने वाले लोगों के लिए थोड़ी परेशानी हो सकती है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के कैलेंडर के अनुसार, नवंबर महीने में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे।
यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि 1 नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक, हर दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार के अलावा बैंकों में छुट्टियाँ होंगी। इसलिए, यदि आपको बैंक से जुड़ा कोई काम करना है, तो आपको जल्दी करना होगा।
इस महीने झारखंड में विधानसभा चुनाव होने के कारण भी बैंकों में छुट्टियाँ रहेंगी। झारखंड में 9 दिन बैंक बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में दिवाली, छठ पूजा, गुरु नानक जयंती, और सामान्य शनिवार व रविवार शामिल हैं।
बैंकों के बंद रहने की सूची:
- 1 नवंबर (शुक्रवार): दीपावली, कुट महोत्सव - कई राज्यों में बैंक बंद।
- 2 नवंबर (शनिवार): दिवाली, गोवर्धन पूजा - विभिन्न राज्यों में बैंक बंद।
- 3 नवंबर (रविवार): भाई दूज - साप्ताहिक छुट्टी।
- 7 नवंबर (गुरुवार): छठ पूजा - कुछ राज्यों में बैंक बंद।
- 8 नवंबर (शुक्रवार): कुछ राज्यों में बैंक बंद।
- 9 नवंबर (शनिवार): साप्ताहिक छुट्टी।
- 10 नवंबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी।
- 12 नवंबर (मंगलवार): ईगास बग्वाल - देहरादून में बैंक बंद।
- 15 नवंबर (शुक्रवार): गुरु नानक जयंती - कई राज्यों में बैंक बंद।
- 17 नवंबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी।
- 18 नवंबर (सोमवार): कनकदास जयंती - बेंगलुरू में बैंक बंद।
- 23 नवंबर (शनिवार): चौथा शनिवार - देशभर में बैंक बंद।
- 24 नवंबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी।
दिसंबर में संभावित बदलाव
दिसंबर से बैंक कर्मचारियों के कार्य शेड्यूल में बदलाव हो सकता है। यदि सरकार द्वारा मंजूरी मिलती है, तो बैंक कर्मचारियों को हफ्ते में केवल पांच दिन बैंक आना होगा। इससे उन्हें शनिवार और रविवार की छुट्टी मिलेगी। हालांकि, रोजाना काम के घंटों में 40 मिनट की बढ़ोतरी की जा सकती है।
इसलिए, यदि आपको बैंक से जुड़ी कोई आवश्यकता है, तो इन छुट्टियों का ध्यान रखते हुए जल्द से जल्द काम निपटाएं।
What's Your Reaction?






