वक्फ बिल पर घमासान - डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

वक्फ बिल पर घमासान  सत्ता पक्ष पर कट्टर वार,..

Aug 8, 2024 - 19:30
Aug 8, 2024 - 19:35
 0
वक्फ बिल पर घमासान - डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित
वक्फ बिल पर घमासान - डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

वक्फ बिल पर घमासान 
----------------
वक्फ बिल पर घमासान 
सत्ता पक्ष पर कट्टर वार,
पीएम चाहते करना सुधार 
संसद में  चुनावी तकरार। 

देते केवल भड़काऊ भाषण 
टीएमसी कांग्रेस ओवैसी,
वक्फ के पास धन अकूत
देते केवल बयान सियासी।

गजब वक्फ का अधिकार 
संपत्ति कब्जा का कानून 
दबंगियों का अवैध नियंत्रण 
केवल यह मजहबी जुनून।

भड़कते बेवजह मुसलमान 
सुधार से नहीं कोई नुकसान,
गरीबों को होगा बहुत फायदा
जमीन माफियाओं का अवसान। 

किसी संपत्ति पर ठोकना दावा
कब से चल रहा अंधा कानून,
यह कुकृत्य  कांग्रेस की देन
सुधार पर गया विपक्ष जलभून। 

गया बिल जे पी सी में 
इस पर होगा गहन विचार,
वक्फ बोर्ड  असंवैधानिक 
समता को करता शर्मसार। 

-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Team India मैंने कई कविताएँ और लघु कथाएँ लिखी हैं। मैं पेशे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियर हूं और अब संपादक की भूमिका सफलतापूर्वक निभा रहा हूं।