UP Government Cabinet Expansion 2025: योगी सरकार का जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, ओबीसी और दलित को साधने की कोशिश
उत्तर प्रदेश सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार जल्द होने की संभावना जताई जा रही है। राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने कई नेताओं से मुलाकात की है।

यूपी सरकार मंत्रिमंडल विस्तार 2025: उत्तर प्रदेश में भाजपा के संगठन चुनाव के बाद अब योगी सरकार की कैबिनेट मंत्रिमंडल पर विस्तार होने की सुगबुगाहट महसूस होने लगी है। इसके बारे में आपसी विचार विमर्श भी शुरू हो गया है। ये आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले का आखिरी विस्तार माना जा रहा है। क्योंकि राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने शुक्रवार को बंद कमरे में कई बीजेपी नेताओं से मुलाकात की है। ऐसे में मंत्रिमंडल विस्तार की हवा तेज हो गई है। क्योंकि अभी 6 मंत्रिमंडल की जगह खाली है। सरकार ओबीसी और दलित समाज को साधने के लिए कुछ दांव चल सकती है।
निगाहें आगामी विधानसभा चुनाव पर
लोकसभा चुनाव के बाद से ही यूपी की बीजेपी सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा तेज हो गई थी। माना जा रहा है कि योगी सरकार के 2.0 का ये आखिरी मंत्रिमंडल विस्तार होगा। इसके लिए पूरा खाका भी तैयार कर लिया गया है। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है। इसमें ओबीसी से लेकर दलित पिछले समाज के नए मंत्री शामिल किए जा सकते है। कुछ नए चेहरों को जगह मिल सकती हैं। वहीं कुछ खराब प्रदर्शन करने वालों को बाहर किया जा सकता है। जनता के जातीय समीकरण को देखते हुए विस्तार किया जाएगा।
बैठक में कौन नेता हुए शामिल
योगी आदित्यनाथ सरकार के 2.0 का आधा सफर तय हो चुका है। तो वहीं आधे सफर को तय करने से पहले चुनावी समीकरण का गुणा भाग लगाने के लिए सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार जरूरी हो गया है। इसी को देखते हुए शुक्रवार को राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने लखनऊ में एक बैठक की। जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, जल मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सूर्य प्रताप शाही, धर्मपाल सिंह बैठक में शामिल रहे। यूपी सरकार में अधिकतम 60 मंत्री बनाए जा सकते है। जिसमें अभी मंत्रिमंडल में 21 कैबिनेट मंत्री है। 14 राज्यस्वतंत्र प्रभार और 19 राज्य मंत्री है। मतलब कुल 54 मंत्री है। अभी 6 मंत्री और बनाए जा सकते है। वहीं बीजेपी अध्यक्ष को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। क्योंकि बीजेपी को नया अध्यक्ष भी चुनना है। जानकारी के मुताबिक फ़रवरी के अंतिम सप्ताह में ये विस्तार हो सकता है।
What's Your Reaction?






