सरयू राय पर गंभीर आरोप: 30 साल पुराना रिश्ता, भ्रष्टाचार और झूठ बोलने की आदतें
सरयू राय पर आदिवासी महिला के साथ झूठ बोलने और गुमराह करने के आरोप लगे हैं। 30 साल पुराना रिश्ता और भ्रष्टाचार के मामलों की जांच जारी है

रांची, 8 सितंबर 2024 – झारखंड के राजनीतिक क्षेत्र में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। अहंकारी प्रवृत्ति के लिए मशहूर सरयू राय पर झूठ बोलने और गुमराह करने के गंभीर आरोप लगे हैं। शिकायतकर्ता मनोज सिंह का दावा है कि सरयू राय की तीन दशकों पुरानी पहचान भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी से जुड़ी हुई है।
मनोज सिंह के अनुसार, सरयू राय नब्बे के दशक से झारखंड में सफेदपोश बनकर ब्लैकमेलिंग कर रहे हैं। सिंह का कहना है कि राय के ऊपर पांच मुकदमे दायर किए गए हैं, जिनमें कोई कार्रवाई नहीं हुई। अगर राय बेदाग हैं, तो उन्हें इन मुकदमों की कांड संख्या, विषय और वर्तमान स्थिति सार्वजनिक क्यों नहीं करनी चाहिए?
रांची के डोरंडा थाना में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग द्वारा सरयू राय के खिलाफ प्राथमिकी संख्या 105/2022, दिनांक 2 मई 2022 दायर की गई थी। आरोप पत्र गठित किया जा चुका है और एमपी-एमएलए कोर्ट में चार्जशिट भी दाखिल हो चुकी है। मामले की सुनवाई 13 सितंबर को होगी।
इसके अलावा, 30 अगस्त 2024 को सरयू राय की महिला मित्र श्रीमती मधु और उनके साथियों के खिलाफ सुखो मुखी द्वारा रांची के न्यायालय में शिकायत दर्ज की गई है। शिकायत के अनुसार, राय और उनकी संस्था ग्राम्या ने गुमला जिले में बी.पी.डी.पी. के तहत किसानों की भूमि पर सिंचाई कूपों के निर्माण में सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया। योजना आज तक पूरी नहीं हुई है, और राय की संस्था ने अनुसूचित जनजाति के लाभार्थियों की सूची में छेड़छाड़ की।
सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि राय ने अपनी राजनैतिक ताकत और संबंधों का उपयोग कर भ्रष्टाचार को छुपाया और संबंधित फाइलों को दबवा दिया। राय के खिलाफ आरोप यह भी है कि उन्होंने सरकारी गोपनीयता का उल्लंघन करते हुए संवेदनशील जानकारी को सार्वजनिक किया।
मनोज सिंह ने यह भी बताया कि राय और उनके परिवार के सदस्य 1990 से उनके ससुराल वालों के घर पर गुमला और रांची में रह चुके थे। दोनों के बीच का रिश्ता अब भी संदिग्ध बना हुआ है, और राय उनके आरोपों को नकार रहे हैं।
सरयू राय पर लगे इन आरोपों के बाद उनकी छवि पर सवाल उठने लगे हैं। अब देखना होगा कि जांच के दौरान कितनी सच्चाई सामने आती है और क्या राय पर कोई कानूनी कार्रवाई होती है।
What's Your Reaction?






