Ranveer Allahabadia Controversy News: अभद्र टिप्पणी के चलते बुरे फंसे कॉमेडियन रणवीर अलाहाबादिया, जानिए क्या है पूरा मामला  

कॉमेडियन रणवीर आलाहबादिया एक शो इंडिया गॉट टैलेंट में विवादित टिप्पणी के चलते फंसते नज़र आ रहे है। महाराष्ट्र सीएम ने कहा है कि उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Feb 10, 2025 - 17:36
Feb 10, 2025 - 17:36
 0
Ranveer Allahabadia Controversy News: अभद्र टिप्पणी के चलते बुरे फंसे कॉमेडियन रणवीर अलाहाबादिया, जानिए क्या है पूरा मामला  
Ranveer Allahabadia Controversy News: अभद्र टिप्पणी के चलते बुरे फंसे कॉमेडियन रणवीर अलाहाबादिया, जानिए क्या है पूरा मामला  

रणवीर अलाहाबादिया लेटेस्ट न्यूज 2025: जाने माने कॉमेडियन, यू ट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर अलाहाबादिया ने शो इंडिया गॉट टैलेंट में एक ऐसी विवादित टिप्पणी कर दी है। जिसके चलते उनकी मुश्किल बढती नजर आ रही हैं। खबर के मुताबिक रणवीर के अलावा समय रैना और अपूर्व मखीजा के खिलाफ भी शिकायत दर्ज हुई है। शो इंडिया गॉट टैलेंट में टिप्पणी के कुछ घंटे बाद ही रणवीर ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी है। जिसमें वो काफी गुस्से और अकड़ के साथ माफी मांगते दिख रहे है। उनके इस टिप्पणी के बाद उनके फैंस उनसे निराश है। रणवीर की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है।


क्या है पूरा मामला 

दरअसल रणवीर अलाहाबादिया शो इंडिया गॉट टैलेंट में बतौर जज शामिल हुए थे। जहां पर रणवीर ने एक प्रतियोगी से उनके माता पिता की सेक्स लाइफ से जुड़ा सवाल पूछा था। सवाल था कि क्या आप अपनी पूरी लाइफ अपने माता पिता को इंटिमेट देखना चाहोगे या फिर एक बार पैरेंट्स के इंटिमेट मोमेंट में उन्हें ज्वाइन करके या उसके बाद कभी सेक्स करते नहीं देखना चाहोगे। यह सवाल सुनते ही शो के दर्शक हंसने लगे। थोड़ी ही देर में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब शो को बैन करने की मांग हो रही है।


रणवीर ने दी सफाई


वीडियो वायरल होने के बाद रणवीर ने अपने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वो भारत की जनता से माफी मांगते दिख रहे है। उन्होंने कहा कि मैंने शो में जो सवाल पूछा वो अनुचित था। वो मजाकिया नही था। मैं इसके बारे में कोई न्यायपूर्ण बात नहीं करूंगा। ना ही इस पर कोई चर्चा करूंगा। मैं अपनी गलती मान रहा हूं। रणवीर ने कहा कि इस पूरे अनुभव से यही सबक लिया है कि इस प्लेटफार्म को सही से इस्तेमाल करना था। वहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अपना गुस्सा निकाला और कहा आप सम्मान खो चुके है। आपकी जुबान से माता पिता के लिए ऐसे शब्द निकले है। आपको शर्म आनी चाहिए।

सीएम फडणवीस ने कहा लेंगे एक्शन


पहले अगर शो के फॉर्मेट की बात करें तो इसमें फूहड़ता परोसी जाती है। इस शो को आप यू ट्यूब पर देख सकते है। समय रैना के इस चैनल पर सात मिलियन फॉलोअर्स है। रणवीर के विवादित बयान के बाद राजनीति में भूचाल आ गया है। सांसद रेखा शर्मा ने कहा इस पर कार्यवाही होनी चाहिए। महिला आयोग ने कहा इसमें महिला को अपमान किया गया है। सभी के खिलाफ शिकायत होगी। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा टिपण्णी पर ताली बजना शर्मनाक बात है। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है फ्रीडम ऑफ स्पीच सबके लिए है। लेकिन ऐसी टिप्पणी बर्दास्त नहीं की जाएगी। हम मामले पर कार्यवाही करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Brajesh Saini ब्रजेश सैनी इंडिया इंडियन न्यूज में बतौर न्यूज राइटर और रिपोर्टर मैनेजर के रूप में काम कर रहे है। उन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई JIMMC कानपुर से पूरी की है। लगभग 6 वर्षो से मीडिया इंडस्ट्री में कार्यरत है। पॉलिटिकल , स्पोर्ट्स और इंटरनेशनल खबरों में अच्छी पकड़ है। इससे पहले वो कई संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।