Ranchi Accident: झामुमो सांसद महुआ माजी की कार को भीषण टक्कर, हाथ फ्रैक्चर – बहू-पुत्र भी घायल!
झारखंड की राज्यसभा सांसद महुआ माजी सड़क हादसे में घायल हो गईं। हादसे में उनका हाथ फ्रैक्चर हुआ, जबकि पुत्र, बहू और चालक को भी गहरी चोटें आईं। जानें पूरा अपडेट।

रांची: झारखंड की राजनीति से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की राज्यसभा सांसद महुआ माजी एक भीषण सड़क हादसे में घायल हो गईं। हादसे में उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया, जबकि उनके पुत्र, बहू और चालक को भी गहरी चोटें आईं। घटना अहले सुबह लातेहार के सतबरवा क्षेत्र में हुई, जब वे महाकुंभ स्नान से लौट रही थीं। हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को रांची के ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कैसे हुआ भीषण हादसा?
यह दर्दनाक हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ, जब महुआ माजी अपने 42 वर्षीय पुत्र सोमबीत माजी, बहू कृति श्रीवास्तव माजी और चालक भूपेंद्र के साथ हरिद्वार से महाकुंभ स्नान कर रांची लौट रही थीं। जब उनकी कार लातेहार के सतबरवा क्षेत्र में मां वैष्णवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तभी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक, घटना के वक्त चालक भूपेंद्र को झपकी आ गई थी, जिससे वह ट्रक को देख नहीं पाया और कार सीधी जाकर ट्रक से भिड़ गई।
तेजी से घायलों का रेस्क्यू, अस्पताल में भर्ती
दुर्घटना के तुरंत बाद लातेहार पुलिस ने तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से लातेहार सदर अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया।
महुआ माजी की हालत कैसी है?
फिलहाल सांसद महुआ माजी ऑर्किड अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टरों ने उनकी स्थिति स्थिर बताई है। हालांकि, उनका चेस्ट CT स्कैन किया जा रहा है। उनके हाथ में फ्रैक्चर है, जबकि पुत्र, बहू और चालक की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है।
कौन हैं महुआ माजी?
महुआ माजी झारखंड की राजनीति में एक बड़ा चेहरा हैं। वह झामुमो से राज्यसभा सांसद हैं और महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा, वह झारखंड की साहित्यिक और सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाती हैं।
झारखंड में बढ़ रहे सड़क हादसे!
झारखंड में पिछले कुछ सालों में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या तेजी से बढ़ी है। खराब सड़कें, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और वाहन चालकों की लापरवाही के कारण राज्य में कई VIP हादसों का गवाह बन चुका है।
पुलिस ने शुरू की जांच!
लातेहार पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर हादसा महज एक संयोग था या फिर इसमें किसी तरह की साजिश थी।
What's Your Reaction?






