Adityapur Brutal Attack: फास्ट फूड लेट होने पर भड़के युवक, दुकानदार और दो बेटों पर चाकू से किया हमला

फास्ट फूड लेट होने पर गुस्साए युवकों ने दुकानदार और उसके दो बेटों पर चाकू से किया हमला, अस्पताल से लौट रहे परिवार पर दोबारा हमला, पुलिस जांच जारी।

May 14, 2026 - 17:02
 0
Adityapur Brutal Attack: फास्ट फूड लेट होने पर भड़के युवक, दुकानदार और दो बेटों पर चाकू से किया हमला
Adityapur Brutal Attack: फास्ट फूड लेट होने पर भड़के युवक, दुकानदार और दो बेटों पर चाकू से किया हमला

Adityapur Shocker: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के हरि ओम नगर रोड नंबर 3 में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि मामूली विवाद में एक फास्ट फूड दुकानदार और उसके दो बेटों पर जानलेवा हमला कर दिया गया।

खाना लेट होने पर शुरू हुआ विवाद

घटना बीते बुधवार रात करीब 9:30 बजे की है। कुछ युवक हरि ओम नगर स्थित एक फास्ट फूड की दुकान पर पहुंचे थे। फास्ट फूड बनाने में थोड़ी देर होने पर युवकों ने आपा खो दिया और दुकानदार प्रमोद कुमार दास के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

बेटों पर भी चाकू से किए वार

जब उनके दोनों बेटे, अंकित कुमार दास और आशीष कुमार दास बीच-बचाव करने आए, तो हमलावरों ने दुकान में रखे चाकू से ही उन पर वार कर दिया। इस हमले में प्रमोद दास के सिर पर गंभीर चोट आई है, जबकि उनके दोनों बेटे भी लहूलुहान हो गए।

इलाज कराकर लौट रहे परिवार पर दोबारा हमला

हद तो तब हो गई जब पीड़ित परिवार रात करीब 1 बजे अस्पताल से पट्टी बंधवाकर घर लौट रहा था। हमलावर युवकों ने रोड नंबर 3 के पास उन्हें फिर से घेर लिया और दोबारा हमला कर दिया।

पिता सड़क पर बेहोश हो गए

इस दूसरे हमले में प्रमोद कुमार दास सड़क पर ही बेहोश हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस बुलाई गई और उन्हें दोबारा अस्पताल पहुंचाया गया

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की, छापेमारी जारी

घटना को लेकर पीड़ित प्रमोद कुमार दास ने आदित्यपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है

स्थानीय लोगों में आक्रोश, गश्त बढ़ाने की मांग

स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद से काफी आक्रोश है और उन्होंने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

आपकी राय क्या है – क्या मामूली विवाद में इस तरह की हिंसा करने वालों को कठोर सजा मिलनी चाहिए? कमेंट में बताएं।
इस खबर को शेयर करें, ताकि लोग इस बड़ी कार्रवाई के बारे में जान सकें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Manish Tamsoy मनीष तामसोय कॉमर्स में मास्टर डिग्री कर रहे हैं और खेलों के प्रति गहरी रुचि रखते हैं। क्रिकेट, फुटबॉल और शतरंज जैसे खेलों में उनकी गहरी समझ और विश्लेषणात्मक क्षमता उन्हें एक कुशल खेल विश्लेषक बनाती है। इसके अलावा, मनीष वीडियो एडिटिंग में भी एक्सपर्ट हैं। उनका क्रिएटिव अप्रोच और टेक्निकल नॉलेज उन्हें खेल विश्लेषण से जुड़े वीडियो कंटेंट को आकर्षक और प्रभावी बनाने में मदद करता है। खेलों की दुनिया में हो रहे नए बदलावों और रोमांचक मुकाबलों पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक बेहतरीन कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार के रूप में स्थापित करती है।