Jamshedpur Fuel Update: डीसी और एसएसपी ने साफ किया- पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, पैनिक बाइंग से बचें

डीसी और एसएसपी ने साफ किया- जिले में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, पैनिक बाइंग से बचें, अफवाहों पर ध्यान न दें, सप्लाई चेन सामान्य।

May 14, 2026 - 16:57
 0
Jamshedpur Fuel Update: डीसी और एसएसपी ने साफ किया- पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, पैनिक बाइंग से बचें
Jamshedpur Fuel Update: डीसी और एसएसपी ने साफ किया- पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, पैनिक बाइंग से बचें

Jamshedpur Big Clarification: समाहरणालय सभागार में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री राजीव रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय ने तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों, पेट्रोल पंप संचालकों एवं पेट्रोल पंप एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

डीसी राजीव रंजन का स्पष्टीकरण – जिले में तेल की कोई कमी नहीं

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने कहा कि जिले में पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य है तथा किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें तथा आवश्यकता के अनुसार ही ईंधन की खरीदारी करें

पैनिक बाइंग से बढ़ी समस्या

बैठक में जानकारी दी गई कि उपभोक्ताओं के बीच अनावश्यक भ्रम के परिणामस्वरूप शहरी क्षेत्र के अधिकांश पेट्रोल पंपों में पिछले दो दिनों के दौरान सामान्य दिनों की तुलना में लगभग दोगुना बिक्री दर्ज की गई।

एसएसपी पीयूष पांडेय की अपील – विधि व्यवस्था न बिगाड़ें

वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पाण्डेय ने कहा कि पेट्रोल पंपों में अनावश्यक भीड़ लगाने एवं अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े करने से विधि व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि संयम बनाए रखें तथा आवश्यकता अनुसार ही तेल लें

सोशल मीडिया की अफवाहों से बचें

एसएसपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी अपुष्ट अथवा भ्रामक सूचना पर विश्वास नहीं करें तथा प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

तेल कंपनियों ने भी साफ किया – सप्लाई सामान्य

कंपनी प्रतिनिधियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि जिले में पेट्रोल एवं डीजल के स्टॉक अथवा सप्लाई को लेकर किसी प्रकार की समस्या नहीं है। तेल कंपनियों द्वारा नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है तथा सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है।

पंप संचालकों को निर्देश – जागरूकता फैलाएं

बैठक में पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एवं अन्य माध्यमों से लगातार उपभोक्ताओं को जागरूक करें, ताकि लोगों के बीच तेल की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार का भ्रम उत्पन्न न हो।

बॉटल में तेल बेचने पर रोक

पेट्रोल पंप संचालक बॉटल या अन्य कंटेनर में तेल की बिक्री नहीं करें ताकि सुरक्षा जोखिम और दुरूपयोग को रोका जा सके।

प्रशासन की नजर सप्लाई चेन पर

तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया गया कि वे सप्लाई चेन की सतत निगरानी रखें तथा आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त आपूर्ति सुनिश्चित करें, ताकि कहीं भी कृत्रिम कमी की स्थिति उत्पन्न न हो।

आपकी राय क्या है – क्या पैनिक बाइंग से बचने के लिए प्रशासन को और सख्त कदम उठाने चाहिए? कमेंट में बताएं।
इस खबर को शेयर करें, ताकि लोग अफवाहों से बच सकें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Manish Tamsoy मनीष तामसोय कॉमर्स में मास्टर डिग्री कर रहे हैं और खेलों के प्रति गहरी रुचि रखते हैं। क्रिकेट, फुटबॉल और शतरंज जैसे खेलों में उनकी गहरी समझ और विश्लेषणात्मक क्षमता उन्हें एक कुशल खेल विश्लेषक बनाती है। इसके अलावा, मनीष वीडियो एडिटिंग में भी एक्सपर्ट हैं। उनका क्रिएटिव अप्रोच और टेक्निकल नॉलेज उन्हें खेल विश्लेषण से जुड़े वीडियो कंटेंट को आकर्षक और प्रभावी बनाने में मदद करता है। खेलों की दुनिया में हो रहे नए बदलावों और रोमांचक मुकाबलों पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक बेहतरीन कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार के रूप में स्थापित करती है।