Maiya Samman Yojana : अप्रैल-मई के 5000 रुपये एक साथ खाते में आएंगे, 8 हजार करोड़ आवंटित
अप्रैल और मई के 5000 रुपये एक साथ खाते में आएंगे, सरकार ने 8 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए, सत्यापन कार्य जारी।
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए खुशखबरी है। प्रत्येक लाभुक के खाते में जल्द ही एक साथ अप्रैल एवं मई के 5000 रुपये मिलने जा रहा है। राज्य सरकार ने विभिन्न जिलों के लिए आठ हजार करोड़ रुपये आवंटित कर दिए हैं।
सत्यापन कार्य भी जारी
कई जिलों में लाभार्थियों का सत्यापन कार्य भी चल रहा है ताकि केवल पात्र महिलाओं को ही योजना का लाभ मिल सके। सत्यापन के कारण पंचायत स्तर पर काफी हलचल देखी जा रही है।
पंचायत भवनों में लगी भीड़
कई प्रखंडों और पंचायत भवनों में महिलाएं एवं युवतियां अपने नाम से संबंधित फार्म लेने और जानकारी प्राप्त करने के लिए पहुंच रही हैं। सुबह से ही पंचायत भवनों में भीड़ का माहौल देखा जा रहा है।
महिलाओं ने जताया आभार
कांके प्रखंड कार्यालय में पहुंचीं एक महिला ने बताया कि एक साथ 5000 रुपये मिलने से अभी उनकी बहुत बड़ी समस्या का निदान हो जाएगा। बच्चों के लिए किताब-कापी एवं पोशाक खरीदनी है। सरकार की इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को बड़ी राहत मिल रही है।
क्या है मंईयां सम्मान योजना?
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत राज्य की महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। अप्रैल और मई के दो महीनों की राशि एक साथ 5000 रुपये खाते में डाली जाएगी।
आपकी राय क्या है – क्या मंईयां सम्मान योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होगी? कमेंट में बताएं।
इस खबर को शेयर करें, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकें।
What's Your Reaction?


