Telco Laptop Theft: महिला लैपटॉप चोरी करते पकड़ी गई, साथ में थे दो बच्चे, लोगों ने दबोचा
टेल्को के खड़ंगाझार में महिला लैपटॉप चोरी करते पकड़ी गई, दो बच्चे भी थे साथ, स्थानीय लोगों ने पकड़ा, पुलिस जांच जारी।
Jamshedpur Shocker: जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत खड़ंगाझार राधिका नगर में गुरुवार की सुबह एक घर में लैपटॉप चोरी करते हुए एक महिला को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया।
चोरी की नीयत से घर में घुसी महिला
जानकारी के मुताबिक, अरविंद सहाय के घर में महिला चोरी की नीयत से घुसी थी। इसी दौरान घर वालों और आसपास के लोगों की नजर उस पर पड़ गई, जिसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया।
दो बच्चे भी थे साथ
बताया जा रहा है कि महिला के साथ उसके दो बच्चे भी मौजूद थे। इससे इलाके के लोग और अधिक हैरान हो गए।
पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया
घटना की सूचना मिलते ही टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में लेकर थाना ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
लोगों ने की गश्त बढ़ाने की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
आपकी राय क्या है – क्या बच्चों को लेकर चोरी करना महिला अपराधियों का नया तरीका बनता जा रहा है? कमेंट में बताएं।
इस खबर को शेयर करें, ताकि लोग सतर्क रह सकें।
What's Your Reaction?


