NH-33 पर तीन कुख्यात अपराधी गिरफ्तार: रंजीत हत्याकांड के अभियुक्तों को जमशेदपुर पुलिस ने दबोचा

जमशेदपुर पुलिस ने रंजीत हत्याकांड के फरार अभियुक्त गणेश सिंह, रवि जायसवाल और अमन सिंह को एनएच-33 के पास से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Jul 10, 2024 - 01:59
Jul 10, 2024 - 02:01
 0
NH-33 पर तीन कुख्यात अपराधी गिरफ्तार: रंजीत हत्याकांड के अभियुक्तों को जमशेदपुर पुलिस ने दबोचा
NH-33 पर तीन कुख्यात अपराधी गिरफ्तार: रंजीत हत्याकांड के अभियुक्तों को जमशेदपुर पुलिस ने दबोचा

जमशेदपुर पुलिस ने 3 अक्टूबर 2022 को हुए रंजीत हत्याकांड के फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। टेल्को थाना क्षेत्र में सबुज कल्याण संघ के पास हुए इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी गणेश सिंह उर्फ निशांत सिंह और उसके सहयोगी रवि जायसवाल और अमन सिंह को पुलिस ने एनएच-33 पर गालूडीह के पास से गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने इनके पास से एक सफेद रंग की एमजी हेक्टर कार, एक काले- कत्थे रंग की 0.32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल, दो मैगजीन, 18 राउंड जिंदा गोलियां, पिस्टल के लाइसेंस की प्रति, एक सिल्वर रंग का ट्रॉली बैग, जिसमें कपड़े और 8 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस का बयान:

जमशेदपुर एसपी कौशल किशोर ने बताया कि गणेश सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। गणेश सिंह के खिलाफ न्यायालय से वारंट और इश्तेहार भी जारी किया जा चुका था। बीते सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि गणेश सिंह अपने दो सहयोगियों के साथ कोलकाता से सड़क मार्ग से सफेद रंग की कार से एनएच-33 होते हुए जमशेदपुर आ रहा है। इस सूचना पर एक विशेष टीम को एनएच-33 स्थित गालूडीह चेक पोस्ट पर तैनात किया गया।

पुलिस ने कोलकाता की तरफ से आ रही सफेद रंग की एमजी हेक्टर कार को रोका और तलाशी ली। इस दौरान तीनों की पहचान गणेश सिंह, अमन सिंह और रवि जायसवाल के रूप में हुई। कार की तलाशी के दौरान लाइसेंसी पिस्टल और कई मोबाइल फोन बरामद हुए।

गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Team India मैंने कई कविताएँ और लघु कथाएँ लिखी हैं। मैं पेशे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियर हूं और अब संपादक की भूमिका सफलतापूर्वक निभा रहा हूं।