जमशेदपुर के कदमा न्यू रानी कुदर शिव मंदिर में विद्या परिवार ने भक्तों के बीच बांटा महाप्रसाद

जमशेदपुर के कदमा स्थित न्यू रानी कुदर शिव मंदिर में श्री विद्या परिवार ने सावन की तीसरी सोमवारी पर भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया। संस्था हर साल इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों में सक्रिय रूप से भाग लेती है।

Aug 5, 2024 - 16:25
Aug 5, 2024 - 16:46
 0
जमशेदपुर के कदमा न्यू रानी कुदर शिव मंदिर में विद्या परिवार ने भक्तों के बीच बांटा महाप्रसाद
जमशेदपुर के कदमा न्यू रानी कुदर शिव मंदिर में विद्या परिवार ने भक्तों के बीच बांटा महाप्रसाद

कदमा स्थित न्यू रानी कुदर शिव मंदिर में श्री विद्या परिवार नामक सामाजिक संस्था ने महाप्रसाद का वितरण किया। विद्या परिवार विभिन्न धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेती है। सावन के महीने में हर सोमवार को यह संस्था विशेष पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण का आयोजन करती है। इस साल भी सावन की तीसरी सोमवारी पर संस्था के सदस्यों ने कदमा के शिव मंदिर में महाप्रसाद वितरण किया, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

श्री विद्या परिवार के सदस्य हरविंदर सिंह, प्रभु दयाल मुंडा, कुणाल कुमार गुप्ता, गुरप्रीत सिंह, अनीता सांबरे, अखिलेश कुमार ठाकुर और वाइस प्रेसिडेंट असमा पूर्ति ने इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनके सहयोग से शिव महाप्रसाद का वितरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

संस्था ने घोषणा की है कि सावन की चौथी सोमवारी पर आदित्यपुर के इंडस्ट्रियल टाउन स्थित शिव मंदिर में विशेष पूजा और जलाभिषेक किया जाएगा। पूजा-अर्चना के दौरान संस्था से जुड़े शिवभक्तों ने राज्य और देश की समृद्धि, उन्नति और विश्व शांति के लिए भोलेनाथ से प्रार्थना की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Chandna Keshri चंदना केशरी, जो गणित-विज्ञान में इंटरमीडिएट हैं, स्थानीय खबरों और सामाजिक गतिविधियों में निपुण हैं।