कश्मीर का पुराना राग - डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का पुराना राग, क्या मिलेगा अलापने से भारत का तो अभिन्न भाग?....

Sep 28, 2024 - 19:16
 0
कश्मीर का पुराना राग - डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित
कश्मीर का पुराना राग - डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

कश्मीर का पुराना राग
---------------
संयुक्त राष्ट्र महासभा में
कश्मीर का पुराना राग,
क्या मिलेगा अलापने से
भारत का तो अभिन्न भाग?

पाकिस्तान की पुरानी आदत
इसपर जिंदा उसकी सियासत,
कश्मीर का हुआ पूर्ण विलय
पाक के हुए मंसूबे आहत।

विशेष धारा इतिहास की बात
अब एक ध्वज एक संविधान,
पी ओ के भी आ मिलेगा अब
कर रहा  जतन तो  हिन्दुस्तान।

अर्थ व्यवस्था हुई ध्वस्त 
माँग रहा पाक खाने को भीख,
मुश्किल उसे देश संभालना 
भूख से जनता वहाँ रही चीख।

कश्मीर राग मन बहलाने की
करता रहता रह रहकर कोशिश,
भारत  विरूद्ध रचते  ही रहता
नित नई आतंकवादी साजिश।

नहीं सुनता कोई बात
करते  रहता है  घात,
सारे जगत में बदनाम 
खाता हर जगह ही लात।

कश्मीर वाले बयान पर
भारत का सख्त जवाब,
बंद करे पाक अब देखना 
घाटी का तो व्यर्थ ख्वाब। 


-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Team India मैंने कई कविताएँ और लघु कथाएँ लिखी हैं। मैं पेशे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियर हूं और अब संपादक की भूमिका सफलतापूर्वक निभा रहा हूं।