Maiya Samman Yojana : रांची में 3.86 लाख लाभुकों के खाते में पहुँची मंईयां सम्मान योजना की ₹2500 किस्त
रांची में मंईयां सम्मान योजना के तहत जुलाई माह की ₹2500 की किस्त 3.86 लाख लाभुकों के खातों में भेजी गई। आधार सीडिंग अनिवार्य, भौतिक सत्यापन जारी।
झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले के सभी पात्र लाभुकों को जुलाई माह की ₹2500 की किस्त उनके बैंक खातों में भेज दी गई है।
भुगतान का विवरण
-
कुल लाभुक: 3,86,693
-
जारी राशि: ₹96 करोड़ 67 लाख 32 हजार 500
-
भुगतान मोड: आधार आधारित ट्रांसफर (Aadhaar Based Payment)
आधार सीडिंग अनिवार्य
रांची जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि योजना का लाभ पाने के लिए बैंक खाते से आधार सीडिंग अनिवार्य है। जिन लाभुकों का आवेदन स्वीकृत है लेकिन आधार सीडिंग नहीं हुई है, उन्हें जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है।
भौतिक सत्यापन जारी
उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि भौतिक सत्यापन कार्य प्रगति पर है। सत्यापन पूरा होने के बाद बाकी पात्र लाभुकों को भी योजना का लाभ मिलेगा।
जिनका भौतिक सत्यापन लंबित है, वे आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर प्रपत्र लेकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
What's Your Reaction?


