झारखंड सरकार ने 56 लोक अभियोजकों को प्रोमोशन देकर किया तबादला, देखें पूरी लिस्ट
झारखंड सरकार ने 56 सहायक लोक अभियोजकों को प्रोमोशन देकर अपर लोक अभियोजक बनाया है। जानिए किसका कहां हुआ तबादला।

रांची, 20 सितंबर 2024 – झारखंड सरकार ने शुक्रवार को 56 सहायक लोक अभियोजकों को प्रोमोशन देकर अपर लोक अभियोजक बनाया और उनका तबादला भी किया। इस फैसले के तहत जमशेदपुर के सहायक लोक अभियोजक भोला दास को प्रमोशन देकर जामताड़ा भेजा गया है। इसी तरह, गिरीडीह के धनंजय दास को दुमका और सुमन कुमार को रांची से लोहरदगा तबादला किया गया है।
प्रमोशन और तबादले की इस प्रक्रिया में पुष्पा सिन्हा को रांची से पलामू भेजा गया है, जबकि सुमित प्रकाश को धनबाद में ही प्रोमोशन देकर रखा गया है। रांची के सिद्धार्थ सिंह को भी प्रोमोशन देकर अपर लोक अभियोजक बनाया गया है।
राजीव रंजन सिंह को बोकारो से सरायकेला खरसावां और हरेश कुमार राम को मधुपुर में ही प्रोमोशन दिया गया है। उमेश दीक्षित को धनबाद से गढ़वा और अमित कुमार को सिमडेगा से चतरा भेजा गया है।
झारखंड सरकार ने राजेश कुमार लाल को पाकुड़ से हजारीबाग और आलोक कुमार को रामगढ़ से रांची स्थानांतरित किया है। ध्रुव ज्योति बोस को रांची अभियोजन निदेशालय में नियुक्त किया गया है, जबकि सुनील कुमार सिंह को राजमहल से रांची भेजा गया है।
हर्षवर्धन को घाटशिला से प्रोमोशन देकर चांडिल, और मीनाक्षी कंडुलना को रांची से हजारीबाग स्थानांतरित किया गया है। मारकुस कुजूर को हजारीबाग से जमशेदपुर कोर्ट में भेजा गया है।
इस प्रोमोशन और तबादले की सूची में कुल 56 लोक अभियोजक शामिल हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण अधिकारियों का भी तबादला किया गया है।
झारखंड सरकार के इस कदम से अभियोजन विभाग में एक नई ऊर्जा और व्यवस्था की उम्मीद है, जिससे न्यायिक प्रक्रिया को और सशक्त बनाया जा सकेगा।
What's Your Reaction?






