Mango Truck Accident: गैस सिलिंडर से भरे ट्रक ने स्कूटी सवार दंपति को मारी टक्कर, 54 वर्षीय महिला की मौत
गैस सिलिंडर से भरे ट्रक ने स्कूटी सवार दंपति को मारी टक्कर, 54 वर्षीय महिला की मौत, कॉलेज लाइब्रेरियन के परिवार में कोहराम।
Jamshedpur Shocker: जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत जवाहरनगर रोड नंबर 13 के सामने एक सड़क दुर्घटना रविवार देर रात घटी। इंडेन गैस सिलेडर से भरे एक ट्रक ने स्कूटी सवार दंपति को टक्कर मार दी।
दंपति जावेद मसूद और उनकी पत्नी सबीहा को मारी टक्कर
पीड़ित दंपति जवाहरनगर रोड नंबर 16 के निवासी थे। जावेद मसूद करीम सिटी कॉलेज के लाइब्रेरियन हैं। उनकी पत्नी 54 वर्षीय सबीहा खातून के साथ वह स्कूटी से जा रहे थे।
हादसे में सबीहा खातून घायल, इलाज के दौरान मौत
हादसे में दोनों नीचे गिर गए, जिसमें सबीहा खातून घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत मानगो स्थित दया अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई।
बेटे ने बताया – मां के कमर और हाथ में आई थीं चोटें
पीड़ित परिवार के बेटे शहबाज़ के अनुसार, जब वे अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनकी मां के कमर और हाथ में चोटें आई थीं।
ट्रक जब्त, पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद ट्रक को कल रात ही मानगो थाना द्वारा ज़ब्त कर लिया गया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
आपकी राय क्या है – क्या गैस सिलिंडर जैसे खतरनाक सामान से लदे वाहनों पर और सख्त नियम होने चाहिए? कमेंट में बताएं।
इस खबर को शेयर करें, ताकि लोग सड़क पर सतर्कता बरतें।
What's Your Reaction?


