Bistupur Firing: धातकीडीह में फायरिंग के बाद शहर छोड़ भाग रहे थे दोनों, पिस्तौल-गोली बरामद
धातकीडीह फायरिंग केस में दो गिरफ्तार, पिस्टल-गोली बरामद, आरोपी पर पहले से 10 केस, बेल पर आया था बाहर।
Jamshedpur Shocker: बिष्टुपुर थानांतर्गत धातकीडीह कुरैशी मुहल्ला में रविवार, 3 मई को हुई फायरिंग के मामले में पकड़ाए मो इमरान उर्फ गोरे एवं महफूज आलम के पास से पुलिस ने एक देसी ऑटोमेटिक पिस्टल, 7.65 की एक जिंदा गोली एवं एक खोखा एवं बिना नंबर प्लेट लगी एक होंडा बाइक बरामद की है।
शहर छोड़ कर भाग रहे थे आरोपी, पुलिस ने दबोचा
पुलिस के अनुसार वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों शहर छोड़ कर भाग रहे थे, तभी गुप्त सूचना के आधार पर उन्हें दबोच लिया गया।
सरफराज कुरैशी पर की थी फायरिंग
बताते चलें कि रविवार को धातकीडीह कुरैशी मोहल्ला निवासी सरफराज कुरैशी उर्फ गामा पर बाइक सवार दो अपराधियों ने फायरिंग की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों वहां से फरार हो गए थे।
पुरानी दुश्मनी के चलते की गई फायरिंग
पुलिसिया पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि सरफराज की धातकीडीह के ही रहने वाले इमरान उर्फ गोरे से पूर्व से ही दुश्मनी चली आ रही थी। रविवार सुबह भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद गोरे आजादनगर चला गया, जहां से आग्नेयास्त्र लाकर उसने हत्या की नीयत से सरफराज पर फायरिंग कर दी।
इमरान उर्फ गोरे पर पहले से 10 मामले दर्ज
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इमरान उर्फ गोरे पर पहले से भी दस मामले दर्ज हैं तथा वह अभी एक महीने पहले ही बेल पर छूट कर आया था।
दोनों आरोपी जेल भेजे गए
पुलिस ने पकड़ाए दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
आपकी राय क्या है – क्या बार-बार जेल जाने वाले अपराधियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए? कमेंट में बताएं।
इस खबर को शेयर करें, ताकि लोग अपराधियों के खिलाफ सख्त कानून की मांग कर सकें।
What's Your Reaction?


