Jamshedpur Cycle चोरी: CCTV में कैद हुई वारदात, नशे में धुत शख्स ने उड़ाई साइकिल

जमशेदपुर के धतकीडीह में साइकिल चोरी की घटना CCTV में कैद हुई। नशे में धुत शख्स साइकिल चुराकर फरार, परिवार ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत।

Aug 27, 2025 - 13:45
 0
Jamshedpur Cycle चोरी: CCTV में कैद हुई वारदात, नशे में धुत शख्स ने उड़ाई साइकिल
Jamshedpur Cycle चोरी: CCTV में कैद हुई वारदात, नशे में धुत शख्स ने उड़ाई साइकिल

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह A ब्लॉक में मंगलवार देर रात एक सनसनीखेज चोरी की घटना सामने आई है। हाजी अजीज हसनैन के घर के बाहर खड़ी साइकिल को एक युवक चुरा ले गया। पूरी वारदात रात 11:50 बजे मोहल्ले में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

वीडियो फुटेज से साफ दिख रहा है कि चोर नशे की हालत में था। वह घर के बाहर पहुंचा, पहले साइकिल पर बैठा और फिर उसे लेकर मौके से फरार हो गया।

परिवार ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जमशेदपुर में लगातार छोटी-बड़ी चोरियों की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में लोगों से अपील है कि वे अपने वाहन और सामान की सुरक्षा को लेकर अधिक सतर्क रहें। क्योंकि जब तक ऐसी घटनाओं पर सख्त अंकुश नहीं लगता, तब तक खुद की जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Team India मैंने कई कविताएँ और लघु कथाएँ लिखी हैं। मैं पेशे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियर हूं और अब संपादक की भूमिका सफलतापूर्वक निभा रहा हूं।