Golmuri Car Fire: साईं मोटर्स परिसर में सेल्स परचेजर कार में अचानक लगी आग, दमकल ने काबू पाया
गोलमुरी के साईं मोटर्स परिसर में सेल्स परचेजर के लिए खड़ी कार में अचानक लगी आग, दमकल ने घंटे मशक्कत के बाद पाया काबू।
Jamshedpur Shocker: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत दुइलाडुंगरी स्थित साईं मोटर्स परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सेल्स परचेजर के लिए खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कार को पूरी तरह चपेट में ले लिया, जिससे आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
शॉर्ट सर्किट से लगी आग की आशंका
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
दमकल ने घंटों मशक्कत के बाद पाया काबू
बाद में दमकल विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस आगजनी में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, हालांकि कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
आपकी राय क्या है – क्या कार शोरूम में खड़ी गाड़ियों में अचानक आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए नियमित सुरक्षा जांच होनी चाहिए? कमेंट में बताएं।
इस खबर को शेयर करें, ताकि लोग इस घटना के बारे में जान सकें।
What's Your Reaction?


