हम हिन्दुस्तानी - योगेश आर साहू , महाराष्ट्र

Aug 15, 2024 - 00:45
Aug 15, 2024 - 14:06
 0
हम हिन्दुस्तानी - योगेश आर साहू , महाराष्ट्र
हम हिन्दुस्तानी - योगेश आर साहू , महाराष्ट्र

हम हिन्दुस्तानी

खुद अपने लहू से लिखेगे कहानी
भले खत्म हो जाये अपनी जवानी
ये रग रग से बोलेगी खूँ की रवानी 
हम हिन्दुस्तानी हम हिन्दुस्तानी

न लो इम्तहान जब्त का ए रकीबो
इतिहास से कुछ तो सीखो रकीबो
जो 65 मे हमने पिलाया था पानी
हम हिन्दुस्तानी हम हिन्दुस्तानी 

ये अम्नो अमाँ शान्ती का चमन है
ये राम का नानक का प्यारा वतन है
इसे क्या मिटाये हवा ये तुफानी
हम हिंदुस्तानी हम हिंदुस्तानी 

चले सरह्दो पर वतन के दीवाने
दिलो जान और ये जवानी लुटाने
जवानो पे कुरबान अपनी जवानी
हम हिंदुस्तानी हम हिंदुस्तानी 

योगेश रामदुलार शाहू 
नागपुर ,महाराष्ट्र

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Team India मैंने कई कविताएँ और लघु कथाएँ लिखी हैं। मैं पेशे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियर हूं और अब संपादक की भूमिका सफलतापूर्वक निभा रहा हूं।