Fake IAS Officer: इस युवक को दिल दे बैठी 2 महिला IAS , ट्रिक जानकर होश उड़ जायेंगे
हरदोई में पुलिस ने एक शातिर युवक को पकड़ा है। जो महिला आईएएस अफसरों को शादी का झांसा देकर ठगी करता था।
हरदोई क्राइम लेटेस्ट न्यूज: उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई से एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां एक साधारण से दिखने वाले युवक पर एक नहीं बल्कि दो आईएएस रैंक की महिला इस कदर फिर थी। कि युवक उनसे कई दिनों से ठगी करता रहा और महिलाएं सोचती वो प्यार करता है। युवक इतना शातिर था कि उसने दोनो आईएएस महिलाओ को अपने प्यार के जाल में फंसाकर पैसे लूटता रहा। इतना ही नहीं दोनों को युवक शादी का वादा भी करता था। आरोपी को लग्जरी लाइफ जीने का शौक था। वो एक खास ट्रिक अपनाकर लड़कियों का दिल जीतता फिर पैसे की मांग करता। जब उसकी ट्रिक का पता पुलिस अफसरों को चला तो उनकी नींद उड़ गई।
क्या है पूरा मामला
दरअसल उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई के प्रतापगढ़ से भगवानपुर मुफरिद गांव से हरिकेश पांडेय नामक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस पर आरोप है कि युवक शादी. कॉम के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी बताकर पहले महिला अधिकारियों से दोस्ती करता था। फिर उनसे बातचीत कर नजदीकी बढ़ाता। इसके बाद महिलाओ से पैसे की मांग करता था। आरोपी हरिकेश पांडेय इतना शातिर था कि वो अपने दिव्यांग भाई मुकेश कुमार पांडेय के नाम से फर्जी आईडी बनाया था। प्रोफाइल में खुद को हरदोई का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बताकर आईएएस महिला अधिकारियों से संपर्क करता था।
जांच में क्या पता चला
महिलाओ की शिकायत के बाद आरोपी को पुलीस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान हरिकेश पांडेय के रूप में हुई। जांच में पता चला कि वो प्रतापगढ़ जिले के भगवानपुर मुफरिद गांव का रहने वाला है। आरोपी के पास फर्जी नियुक्ति पत्र , पैन कार्ड, बैंक पासबुक थे। बीते 11 फरवरी 2024 को उसने पीड़िता से संपर्क किया की। उसकी अभी नई नियुक्ति हुई है। उसे वेतन नहीं मिला है। फिर आरोपी ने एक लाख रुपए फिर 1 लाख 23 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कराए। इसके बाद उसने महिला से कहा कि उसका कांसगंज ट्रांसफर हो गया है। इससे पहले उसने shadi.com में प्रोफाइल बनाई। और हरदोई का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बताया। बता दें कि उसने उन्नाव की एक महिला अधिकारी से ये ठगी हुई है। वहीं एक लखनऊ की महिला अधिकारी से ठगी की।
आरोपी ने क्या बताया
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि आरोपी हरिकेश पांडेय ने दो महिलाओं को अपना शिकार बनाया। मामला तब सामने आया जब महिलाओ ने अपने पैसे वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी। उधर आरोपी ने बताया कि मेरा छोटा भाई दिव्यांग है । उसकी तबीयत खराब थी। ऐसे में मैने खुद को आईएएस अधिकारी बताकर पैसे ऐंठ लिए।
What's Your Reaction?