Finance Minister Madhubani Saree Budget 2025: मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी पहनकर सुर्खियों में आई वित्त मंत्री, जानिए निर्मला सीतारमण का मधुबनी से कनेक्शन
आम बजट 2025 पेश करने के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सफेद रंग की साड़ी पहनी। जिसके बॉर्डर पर सोने की परत चढ़ी हुई थी। उनकी साड़ी सुर्खियों में बनी हुई है। मधुबनी पेंटिंग वाली यह साड़ी पदमश्री विजेता दुलारी देवी ने गिफ्ट की है।

FM Nirmala Sitaraman Budget Day 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री जब भी आम बजट पेश करने जाति है तो वो अपनी पोशाक से सुर्खियां बटोर लेती है। निर्मला सीतारमण इस बार आठवीं बार बजट पेश करने वाली हैं। इस बार भी उन्होंने भारत की विविधता, सांस्कृतिक को ध्यान में रखते हुए वस्त्र पहनें। उन्होंने सफेद कलर की साड़ी पहनी है। साड़ी के किनारे गोल्डन पर्क चढ़ा हुआ है। वित्त मंत्री ने साड़ी को लाल ब्लाउज और शॉल के साथ कैरी किया है। जानकारी के मुताबिक निर्मला सीतारमण को साड़ी पदमश्री विजेता दुलारी देवी ने गिफ्ट की है। दुलारी देवी मिथिला आर्ट के लिए जानी जाती है। साल 2021 में दुलारी देवी को कला में उनके योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा पदमश्री से सम्मानित किया गया था।
मधुबनी से निर्मला सीतारमण का क्या है रिश्ता
हर बार की तरह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बजट के दौरान पहनी गई साड़ी में एक संदेश छिपा होता है। साड़ी का रंग उनकी सूझबूझ और व्यवहारिकता को दर्शाता है। इस बार उन्होंने बजट पेश करने के लिए सफेद रंग चुना है। सफेद रंग शांति और सुकून को दर्शाता है। बता दें कि जब वित्त मंत्री बिहार के मिथिला कला संस्थान में क्रेडिट आउटरीच गतिविध के लिए मधुबनी गई थी तो उनकी मुलाकात दुलारी देवी से हुई थी। उन्होंने निर्मला सीतारमण के साथ कला के विचारों को आदान - प्रदान किया। इसी दौरान दुलारी देवी ने उन्हें साड़ी भेंट कर कहा इस साड़ी को बजट के दौरान पहनना। उनका मान सम्मान रखने के लिए वित्त मंत्री ने आज ये साड़ी पहनी है। आपको बता दें कि मधुबनी साड़ी की खासियत इसमें बनी पेंटिंग है। साड़ी की पूरी पेंटिंग हाथ से बनाई गई है। इसमें देवी देवताओं , पौराणिक कथाओं, प्रकृति और विवाह से जुड़े चित्र है। यही सब चीजें साड़ी को अलग और खास बनाती है। इस साड़ी को बनाने में महीनों का वक्त लगता है। इसमें मशीन की जगह हाथ का इस्तेमाल होता है। कई चरणों के गुजरने के बाद यह साड़ी तैयार होती है।
ये लुक भी आजमा चुकी है वित्त मंत्री
साल 2021 आम बजट में वित्त मंत्री ने लाल और ऑफ व्हाइट सिल्क पोचमपल्ली साड़ी में नजर आई थी। 2022 में उन्होंने हैंडलूम सिल्क की साड़ी पहनी थी। 2023 के आम बजट में निर्मला सीतारमण ने संबलपुरी साड़ी को चुना था। वहीं पिछले साल यानी 2024 के आम बजट में निर्मला सीतारमण ने नीले रंग की साड़ी पहनकर बजट पेश किया था।
कौन है दुलारी देवी
बिहार के मधुबनी जिले में दुलारी देवी का नाम काफी सम्मानपूर्वक लिया जाता है। दुलारी देवी मछुवारे समुदाय से आती है। ये समुदाय आमतौर पर कला क्षेत्र से कोसों दूर रहता है। लेकिन दुलारी देवी ने अपने जोश, जुनून और हुनर से तस्वीर ही बदलकर रख दी। दुलारी देवी बताती है कि उन्होंने ये कला मशहूर चित्रकार कर्पूरी देवी से सीखी। उनके मार्गदर्शन और मेरी मेहनत आज ऊंचाइयों तक जा पहुंची है। बता दें कि दुलारी देवी ने अभी तक 10 हजार से ज्यादा पेंटिंग बनाई है। वहीं चित्रकला की 50 से ज्यादा प्रदर्शनियां भी लगा चुकी है। उन्होंने 1 हजार से अधिक बच्चों को ये कला सिखाई। जिसके लिए साल 2021 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया।
What's Your Reaction?






