Delhi Chief Minister Salary 2025: दिल्ली की नई सीएम को मिलेगी इतनी सैलरी, अन्य सुविधाओं से लेकर मिलेंगे ये अधिकार, विभागों का भी हुआ बटवारा
पहली बार की विधायक को दिल्ली का सीएम बनाया गया है। दिल्ली की सीएम को सरकारी आवास से लेकर मेडिकल सुविधा फ्री मिलती है। दिल्ली की सीएम ने विभागों का बटवारा भी कर दिया है।

दिल्ली मुख्यमंत्री : गुरुवार को मुख्यमंत्री की शपथ लेकर रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी सीएम बन गई है। रेखा गुप्ता पहली बार की विधायक भी है। वो मूलता हरियाणा के जिंद जिले की रहने वाली है। रेखा जब छोटी थी तो उनका परिवार दिल्ली आकर बस गया। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली से ही पूरी की है। रेखा अब भारत की राजधानी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बन गई है। ऐसे में सरकार की तरफ से आवास, बिजली ,पानी , और स्वास्थ जैसी बड़ी सुविधाएं फ्री मिलती है। सीएम रेखा गुप्ता ने शपथ के बाद शाम को कैबिनेट की बैठक बुलाकर विभागों का बटवारा भी कर दिया।
कितनी मिलेगी रेखा एक सैलरी
देश में अलग - अलग राज्यों के मुख्यमंत्री का वेतन अलग होता है। लेकिन अगर बात करें दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की तो उन्हें मार्च 2023 के एक आदेश के अनुसार 70 हजार रुपए प्रति माह सैलरी मिलेगी। इसमें उनकी बेसिक सैलरी 60 हजार रूपए होगी। इसके अलावा 30 हजार रुपए विधानसभा अलाउंस मिलेगा। 25 हजार रुपए सचिवीय सहायता, 10 हजार यात्रा खर्च, 10 हजार फोन अलाउंस,और 1500 दैनिक भत्ता मिलेगा। इसके अतिरिक्त सरकारी आवास मिलेगा। जो आलीशान महल जैसा होगा। उनके सरकारी वाहन के लिए हर महीने 700 लीटर मुफ्त पेट्रोल डीजल मिलेगा। अगर रेखा गुप्ता खुद का वहां इस्तेमाल कर रही तो उसके लिए 10 हजार रुपए अलग से मिलेंगे। पांच हजार यूनिट बिजली हर महीने फ्री दी जाएगी। वहीं सरकारी अस्पताल से लेकर प्राइवेट अस्पताल में गंभीर से गंभीर बीमारी का इलाज मुफ्त होगा। रेखा गुप्ता को बिना ब्याज दर के लोन सुविधा भी मिलेगी।
सीएम ने किया विभागों का बंटवारा
नई सरकार के गठन के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने गुरुवार शाम मीटिंग बुलाकर विभागों का बंटवारा भी कर दिया। इसमें कुछ विभाग अपने पास रखे। उन्होंने कहा कि एक - एक दिन के काम की चर्चा होगी। एक रूपया का हिसाब सभी को देना होगा। पिछली सरकार में कुछ विभागों में हुई गड़बड़ी की जांच होगी। सरकार का हर दिन जनता की भलाई का दिन होगा। जानिए किसके पास कौन सा है विभाग।
सीएम रेखा गुप्ता - वित्त विभाग, राजस्व विभाग, महिला एवम् बाल विकास विभाग,सामान्य प्रशासन विभाग,भूमि एवं भवन विभाग, प्रशासनिक सुधार विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, सतर्कता विभाग समेत कुल 10 विभाग अपने पास रखे हैं।
प्रवेश वर्मा - पीडब्ल्यूडी, जल विभाग, विधाई मामले, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग, और गुरुद्वारों से जुड़े मामले।
आशीष सूद - ग्रह विभाग, बिजली विभाग,शहरी विकास और शिक्षा विभाग शामिल है।
कपिल मिश्रा - श्रम रोजगार विभाग, कानून विभाग, कला संस्कृति, भाषा और पर्यटन विभाग।
मजिंदर सिंह सिरसा - उधोग, वन एवं पर्यावरण , और खाद्य वा आपूर्ति विभाग।
पंकज सिंह - स्वास्थ्य विभाग, परिवहन और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग।
रविन्द्र इंद्राज - सामाजिक कल्याण, अनुसूचित जाति और जनजाति, और सहकारिता विभाग शामिल है।
What's Your Reaction?






