पुतरू टोल प्लाजा से 500 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव, हत्या की आशंका

पुतरू टोल प्लाजा से 500 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव, हत्या की आशंका

Jun 28, 2024 - 15:40
पुतरू टोल प्लाजा से 500 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव, हत्या की आशंका
पुतरू टोल प्लाजा से 500 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव, हत्या की आशंका

गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पुतरू टोल प्लाजा के समीप शुक्रवार को हाईवे किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह कुछ ग्रामीण खेत में बकरी चरा रहे थे। इस दौरान उन्हें पुतरू टोल प्लाजा से करीब 500 मीटर दूर हाईवे किनारे झाड़ियों में एक शव पड़ा दिखाई दिया। बदबू आ रही थी। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना गालूडीह पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची। ग्रामीणों की भीड़ भी जमा हो गई।

पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, पर पहचान नहीं हो सकी। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। शव के पास से चप्पल और एक कांगी बरामद किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि झाड़ियों में ले जाकर व्यक्ति की हत्या की गई होगी। वहीं, पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल घाटशीला भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि अज्ञात शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को देखकर लगभग दो दिन पुराना लग रहा है। पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।

Team India मैंने कई कविताएँ और लघु कथाएँ लिखी हैं। मैं पेशे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियर हूं और अब संपादक की भूमिका सफलतापूर्वक निभा रहा हूं।