चुनावी लड़ाई धमकी पर आई-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित
चुनावी लड़ाई धमकी पर आई, प्रशासन को चेताया वाह रे पार्टी सपाई!...
![चुनावी लड़ाई धमकी पर आई-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित](https://indiaandindians.in/uploads/images/202410/image_870x_67190f8a06e60.webp)
चुनावी लड़ाई धमकी पर आई
------------------
चुनावी लड़ाई
धमकी पर आई,
प्रशासन को चेताया
वाह रे पार्टी सपाई!
चाचा निकले फसादी
लिखते लाल बुक में नाम,
जब बनेगी इनकी सरकार
अधिकारी दंडित तमाम।
लोकतंत्र में होता नहीं
हिंसा का कहीं स्थान,
शांतिपूर्वक सत्तापरिवर्तन
जाने इसको सकल जहान।
निस्पक्ष तरीके से करता
प्रशासन सारा काम,
स्वार्थ वस ही लगाते दल
इनके उपर मिथ्या इलजाम।
राजनीति में बरतें संयम
जनता को न करें गुमराह,
स्पष्ट करें अपना विजन
उर में हो देशहित की चाह।
जनता चुने ऐसे दल को
जो जन सेवा का करते काम,
सत्ता लोलुप दल वालों के
भरम में न आए आवाम।
-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित
What's Your Reaction?
![like](https://indiaandindians.in/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://indiaandindians.in/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://indiaandindians.in/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://indiaandindians.in/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://indiaandindians.in/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://indiaandindians.in/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://indiaandindians.in/assets/img/reactions/wow.png)