Chaabhaar port news : ट्रंप ने दिया भारत को धोखा, ईरान के चाबहार पोर्ट में भारत को फंसाया, चीन - पाकिस्तान हुए खुश

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को झटका देते हुए भारत की एक कंपनी और एक नागरिक पर ईरान के साथ तेल खरीद को लेकर प्रतिबंध लगा दिया। यानी चाबहार पोर्ट पर भारत को बड़ा धोखा मिला है।

Feb 7, 2025 - 15:30
Feb 7, 2025 - 16:08
 0
Chaabhaar port news : ट्रंप ने दिया भारत को धोखा, ईरान के चाबहार पोर्ट में भारत को फंसाया, चीन - पाकिस्तान हुए खुश
Chaabhaar port news : ट्रंप ने दिया भारत को धोखा, ईरान के चाबहार पोर्ट में भारत को फंसाया, चीन - पाकिस्तान हुए खुश

चाबहार पोर्ट लेटेस्ट न्यूज: डोनाल्ड ट्रंप को वॉशिंगटन की गद्दी पर बैठे हुए अभी सिर्फ 15 दिन ही हुए है। ट्रंप प्रशासन ने अपने कड़े फैसलों से दुनियाभर में हलचल मचा दी है। उनके कई फैसलों की सराहना हो रही है तो कई निर्णय पर आपत्ति जताई जा रही है। ट्रंप ने ईरान पर नकेल कसना भी शुरू कर दिया है। जिसका सीधा असर भारत पर पड़ता दिखाई दे रहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर और कड़े प्रतिबंध लगा दिए। उन्होंने अब भारत और ईरान के चाबहार पोर्ट को निशाना बनाया है। ट्रंप प्रशासन ने भारत की एक कंपनी और एक नागरिक पर ईरान से तेल खरीद मामले में प्रतिबंध लगा दिया है। ये वही चाबहार पोर्ट है। जिसे भारत, अफगानिस्तान और मध्य एशियाई देशों के बीच व्यापारिक संपर्क करने के लिए काफी अहम माना जाता है। 


ट्रंप ने क्यों लगाया प्रतिबंध


सत्ता संभालने के बाद डोनाल्ड ट्रंप किसी भी कीमत पर ईरान को कमजोर करना चाहते है। इसके लिए वो प्रतिबंध का सहारा ले रहे हैं। व्हाइट ने कहा है कि ईरान और उससे जुड़े किसी भी व्यापारिक और आर्थिक गतिविधि में शामिल कंपनी और व्यक्ति पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि ईरान को किसी भी प्रकार की छूट देने वाली शर्त को भी खत्म किया जाए। ईरान पर आगे और भी प्रतिबंध लगाए जा सकते है। 


खतरे में पड़ा भारत का चाबहार मिशन


इसमें कोई संदेह नहीं है कि अमेरिका और ईरान एक दूसरे के कट्टर विरोधी है। ईरान को जितना निशाना पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन नही बनाते थे। उससे ज्यादा निशाना तो डोनाल्ड ट्रंप बनाते है। इसकी बानगी उनके पहले कार्यकाल में देखी भी जा चुकी है। जब ट्रंप ने ईरान के साथ परमाणु समझौता रद्द कर दिया। फिर ईरानी कमांडर सुलेमानी को मरवा दिया था। अब डोनाल्ड ट्रंप ने चाबहार पोर्ट को निशाने पर ले लिया है। ट्रंप ने कहा है की अगर भारत ईरान के चाबहार निवेश करता है तो भारत पर भी आर्थिक प्रतिबंध लगाए जा सकते है। ट्रंप ने इस आदेश पर हस्ताक्षर भी कर दिए है। ट्रंप ने अपने विदेश मंत्री और वित्त मंत्री से कहा है कि ईरानी तेल, बंदरगाह, और ईरान से होने वाले सभी कारोबारों पर बंद किया जाए। ईरान की चौतरफा आमदनी बंद की जाए। ईरान को आर्थिक रूप से अपाहिज बनाया जाए। ट्रंप ने आगे कहा कि अगर मेरी हत्या होती है तो ईरान इसका जिम्मेदार होगा।


भारत ने क्या प्रतिक्रिया दी


भारत के लिए चाबहार पोर्ट बहुत महत्वपूर्ण है। भारत ने इसमें अरबों डॉलर का निवेश किया है। अगर ये प्रोजेक्ट रद्द होता है तो भारत के लिए बहुत बडा झटका होगा। वहीं ट्रंप के इस फैसले पर विदेश मंत्रालय ने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी 12 फरवरी से अमेरिका दौरे पर होंगे। तब इस मामले पर विस्तार से बात होगी। पिछली बार ट्रंप ने कहा था कि वो ईरान और रुसेसे तेल नही खरीदेगा। इसके बावजूद भारत ने दोनों से तेल खरीदा था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Brajesh Saini ब्रजेश सैनी इंडिया इंडियन न्यूज में बतौर न्यूज राइटर और रिपोर्टर मैनेजर के रूप में काम कर रहे है। उन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई JIMMC कानपुर से पूरी की है। लगभग 6 वर्षो से मीडिया इंडस्ट्री में कार्यरत है। पॉलिटिकल , स्पोर्ट्स और इंटरनेशनल खबरों में अच्छी पकड़ है। इससे पहले वो कई संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।