सरल स्वभाव वाले डॉक्टर संजय गिरी की बहरागोड़ा विधानसभा चुनाव की तैयारी
डॉक्टर संजय गिरी, बहरागोड़ा विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारी में, समाज सेवा और सरल स्वभाव से क्षेत्र में बढ़ती लोकप्रियता। क्षेत्र के विकास और मूलभूत सुविधाओं पर जोर।

डॉक्टर संजय गिरी, संपूर्ण मानवता कल्याण संघ के संस्थापक अध्यक्ष, ने बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र से 2024 के आगामी चुनाव लड़ने की घोषणा की है। पिछले चार वर्षों से सक्रिय रहने वाले डॉ. गिरी ने अपने सरल स्वभाव और समाज सेवा के कार्यों से क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र का विकास और लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनका मुख्य उद्देश्य होगा।
बहरागोड़ा विस क्षेत्र में वीर शहीद गणेश हांसदा की प्रतिमा निर्माण, नि:शुल्क मेडिकल कैंप, और सामाजिक-धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के कारण डॉ. गिरी की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। राजनीतिक संगठनों की भी उन पर नजर है, हालांकि अभी तक उन्होंने किसी पार्टी का दामन नहीं थामा है। वे निजी स्तर पर समाज सेवा कार्यों में लगे हुए हैं।
डॉ. संजय गिरी, जो पेशे से एक जनरल फिजिशियन हैं, ने समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में यदुवंशी समाज के करीब 65 हजार मतदाता हैं, जिनमें डॉ. गिरी की ठोस पकड़ बताई जा रही है। सहियाओं के समर्थन में वे सदैव खड़े रहते हैं और 42 हजार सहियाओं की मांग को लेकर उन्होंने रांची के मोहराबादी मैदान से लेकर मुख्यमंत्री आवास तक जोरदार प्रदर्शन किया था।
बिहार के पटना में सुपरस्टार सुनील शेट्टी के हाथों सुपर हीरो और राष्ट्रीय चिकित्सा भूषण पुरस्कार से सम्मानित डॉ. गिरी को उनके निस्वार्थ चिकित्सा कार्य के लिए यह पुरस्कार मिला है। जमशेदपुर में वे गरीबों की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। कड़कड़ाती ठंड में जरूरतमंद बुजुर्गों को कंबल वितरण, कोविड के दौरान गरीब बच्चों के लिए मास्क और सुरक्षा प्रबंध, और दिव्यांग व्यक्तियों को वॉकर, व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल देकर सहयोग करना उनकी सेवाओं के कुछ उदाहरण हैं।
डॉ. गिरी ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हजारों पौधारोपण किए हैं और रक्तदान शिविरों का आयोजन भी किया है। विकलांग बच्चों के साथ समय बिताना और उनका देखभाल करना उनके नियमित कार्यों में शामिल है। उन्होंने आदिवासियों के धर्मस्थल माघ पूजा में भी भाग लिया है।
हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर डॉ. गिरी सबके साथ खुशियां मनाते हैं। मानुषमुड़िया क्षेत्र में उन्होंने स्कूल पर बोरिंग और पानी टंकी लगाकर सैकड़ों लोगों के बीच पानी की व्यवस्था की है। कोल्हान के यदुवंशी समाज ने बहरागोड़ा विस क्षेत्र से डॉ. गिरी को उम्मीदवार बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा है। अब देखना यह है कि डॉ. गिरी अपने सामाजिक कार्यों से विस चुनाव में क्या रंग लाते हैं।
What's Your Reaction?






