Ayodhya Dhwajarohan LIVE: PM Modi फहराएंगे 161 फीट ऊंचे राम मंदिर के शिखर पर भगवा धर्म ध्वज, अभिजीत मुहूर्त में ऐतिहासिक पल

Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan LIVE: PM Narendra Modi ने शेषावतार मंदिर में पूजा की, अभिजीत मुहूर्त में 161 फीट शिखर पर केसरिया धर्म ध्वज फहराएंगे।

Nov 25, 2025 - 11:04
Nov 25, 2025 - 11:24
 0
Ayodhya Dhwajarohan LIVE: PM Modi फहराएंगे 161 फीट ऊंचे राम मंदिर के शिखर पर भगवा धर्म ध्वज, अभिजीत मुहूर्त में ऐतिहासिक पल
Ayodhya Dhwajarohan LIVE: PM Modi फहराएंगे 161 फीट ऊंचे राम मंदिर के शिखर पर भगवा धर्म ध्वज, अभिजीत मुहूर्त में ऐतिहासिक पल

अयोध्या, 25 नवंबर 2025 – रामनगरी अयोध्या आज एक बार फिर विश्व पटल पर छा गई। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भव्य शिखर पर धर्म ध्वज स्थापना समारोह का आयोजन हुआ जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं अभिजीत मुहूर्त में 161 फीट ऊंचाई पर 30 फीट लंबे ध्वजदंड पर केसरिया धर्म ध्वज फहराया।

PM मोदी का अयोध्या दौरा: सुबह से शुरू हुआ धार्मिक सिलसिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह ही अयोध्या पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने सप्त ऋषि मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस मंदिर में महर्षि वशिष्ठ, विश्वामItr, अगस्त्य, वाल्मीकि, देवी अहिल्या, निषादराज गुह और माता शबरी को समर्पित सात मंदिर हैं।

इसके बाद पीएम मोदी शेषावतार मंदिर पहुंचे जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शेषावतार के दर्शन किए और विशेष अनुष्ठान संपन्न किया। अंत में वे रामलला के गर्भगृह में भी दर्शन करेंगे।

चार मिनट में पूरा हुआ भव्य ध्वजारोहण

विश्व हिंदू परिषद (VHP) के प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया कि ध्वजारोहण का समय दोपहर 12:10 से 12:30 बजे के बीच रखा गया था। ठीक अभिजीत मुहूर्त में पीएम मोदी ने बटन दबाकर इलेक्ट्रिक सिस्टम से धर्म ध्वज को शिखर पर आरोहित किया।

  • शिखर की ऊंचाई: 161 फीट
  • ध्वजदंड की लंबाई: 30 फीट
  • ध्वज का रंग: केसरिया (भगवा)
  • ध्वज पर अंकित चिन्ह: कोविदार वृक्ष, सूर्यवंश प्रतीक और ‘ॐ’

रिहर्सल के दौरान भारतीय सेना की मदद भी ली गई थी ताकि कोई त्रुटि न रहे।

अभिजीत मुहूर्त क्यों है इतना खास?

हिंदू शास्त्रों के अनुसार सूर्योदय और सूर्यास्त के बीच का मध्य भाग (लगभग 48 मिनट) अभिजीत मुहूर्त कहलाता है। यह स्वयं भगवान विष्णु का एक नाम है। प्रभु श्रीराम का जन्म भी इसी मुहूर्त में हुआ था। इसलिए इस मुहूर्त में शुरू किए गए कार्य हमेशा सफल होते हैं।

पूरे शहर में दिवाली जैसा उल्लास

अयोध्या को लाखों दीपों, तोरण द्वारों और फूलों से सजाया गया है। जगह-जगह भजन-कीर्तन और रामधुन गूंज रही है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

राम मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराए जाने के साथ ही अयोध्या ने एक और स्वर्णिम अध्याय अपने इतिहास में जोड़ लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Team India मैंने कई कविताएँ और लघु कथाएँ लिखी हैं। मैं पेशे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियर हूं और अब संपादक की भूमिका सफलतापूर्वक निभा रहा हूं।