अपने मन का जोड़ घटाव-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

सिर पर मड़रा रहा चुनाव  सीट बँटवारे पर तो तनाव, हर गठबंधन का यही हाल अपने मन का जोड़ घटाव। ....

Oct 21, 2024 - 19:04
Oct 21, 2024 - 19:45
 0
अपने मन का जोड़ घटाव-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित
अपने मन का जोड़ घटाव-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

अपने मन का जोड़ घटाव 
----------------
सिर पर मड़रा रहा चुनाव 
सीट बँटवारे पर तो तनाव,
हर गठबंधन का यही हाल
अपने मन का जोड़ घटाव। 

सिद्धांत को देते तिलांजलि
सिर्फ नारा और  ढकोसला,
बेटा बेटी  परिवार को सीटें
वंशवाद का नारा खोखला।

पार्टी समर्पित कार्कर्ता उपेक्षित 
नेता परिवार बीच सीट आबंटित,
नहीं सोच किसी को देशहित 
सबसे ऊपर तो परिवार हित।

महाराष्ट्र हो या हो झारखंड 
सभी जगह का यही नजारा,
जनता देख हो रही अवाक
होता गरम चर्चाओं का पारा।

पीएम मोदी का बयान
वंशवाद और परिवारवाद,
लोकतंत्र  घातक  परंपरा 
इससे होता सौहार्द बरबाद। 

भाजपा भी इसके चपेट में 
कैसे करेंगे विपक्ष पर प्रहार,
अकेले मोदी भला क्या करेंगे
इसपर हो त्वरित उचित विचार?
-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Nihal Ravidas निहाल रविदास, जिन्होंने बी.कॉम की पढ़ाई की है, तकनीकी विशेषज्ञता, समसामयिक मुद्दों और रचनात्मक लेखन में माहिर हैं।