एम्बुलेंस में भी खतरे में अस्मत-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित  

शहर  शहर भेड़ियों की दहशत  एम्बुलेंस में भी खतरे में अस्मत, क्या हो गया अपने देश में  रेप पर भी हो रही सियासत.....

Sep 5, 2024 - 19:41
Sep 5, 2024 - 20:20
एम्बुलेंस में भी खतरे में अस्मत-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित  
एम्बुलेंस में भी खतरे में अस्मत-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित  

एम्बुलेंस में भी खतरे में अस्मत
-------------------
शहर  शहर भेड़ियों की दहशत 
एम्बुलेंस में भी खतरे में अस्मत,
क्या हो गया अपने देश में 
रेप पर भी हो रही सियासत? 

क्यों कोई दल करता बचाव 
जाति मजहब से जुड़ाव,
हत्या बलात्कार से किनारा
वोटबैंक का जोड़-घटाव? 

आप हो या टीएमसी
या सपा का परिवार,
जनता को भयभीत करते
गुंडों की इसमें भरमार। 

कांग्रेस का ढुलमूल रवैया
लटकाने भटकाने का काम,
सत्ता लोलुपता  बढ़चढ़कर 
विष वमन  में लगे  तमाम। 

कानून बने सख्त से सख्त 
केवल इससे नहीं निस्तार,
सामाजिक जागरूकता बगैर 
नहीं रूक सकता बलात्कार। 

महिला खतरे में हर मोड़ पर
चिंतन  मंथन  करे  सरकार,
दलगत से तो  उठकर  ऊपर 
बलात्कार पर  गहन  विचार। 


-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित