संविधान हमारा ग्रंथ पवित्र-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

संसद में संविधान पर चर्चा खूब  चले  सियासी  तीर, अपनी पार्टी  के हित तहत  सबने दी जमकर  तकरीर।...

Dec 14, 2024 - 01:30
Dec 14, 2024 - 01:39
 0
संविधान हमारा ग्रंथ पवित्र-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित
संविधान हमारा ग्रंथ पवित्र-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

संविधान हमारा ग्रंथ पवित्र
----------------
संसद में संविधान पर चर्चा
खूब  चले  सियासी  तीर,
अपनी पार्टी  के हित तहत 
सबने दी जमकर  तकरीर। 

सदन में बहस गरमाई 
हाई हुआ सियासी पारा,
विपक्ष का सत्ता पर हमला
मड़रा रहा इसपर खतरा।

सबसे ज्यादा कांग्रेस ने ही
संविधान मनमाफिक बदला,
राष्ट्रपति शासन अनेक बार
आपात में सारा देश  दहला।

संविधान का खतरा जिनसे है
वही इसे बचाने का करते शोर,
संविधान दिखाते सिर पर रख
जनता को बरगलाने पर जोर।

नेहरू इन्दिरा और राजीव ने
तुष्टिकरण पथ पर किया गमन,
सनातन को किया अपमान सदा
कानून  बदल  संविधान  हनन।

मिथ्या नैरेटिव के जरिए ही
'संविधान खतरे मे' का प्रचार,
अविश्वास  किसान  सुत  पर
संविधान पर यह भी तो प्रहार। 

कांग्रेस  ने  किया  देश  का 
वसबसे  बड़ा  भारी नुकसान,
मोदी आने  से  हुआ सुरक्षित 
अंबेडकर का पवित्र संविधान।

देश  चलेगा  संविधान  से
संविधान हमारा ग्रंथ पवित्र,
इसकी पवित्रता रखें कायम
चमके विश्व में देश का चित्र।
-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Nihal Ravidas निहाल रविदास, जिन्होंने बी.कॉम की पढ़ाई की है, तकनीकी विशेषज्ञता, समसामयिक मुद्दों और रचनात्मक लेखन में माहिर हैं।