झारखंड में डीजीपी पद पर बड़ा बदलाव, अजय कुमार सिंह फिर से बने डीजीपी

चुनाव आयोग के आदेश के बाद अनुराग गुप्ता को डीजीपी पद से हटाया गया। उनकी जगह अजय कुमार सिंह को झारखंड का नया डीजीपी बनाया गया है।

Oct 19, 2024 - 18:27
Oct 19, 2024 - 18:46
 0
झारखंड में डीजीपी पद पर बड़ा बदलाव, अजय कुमार सिंह फिर से बने डीजीपी
झारखंड में डीजीपी पद पर बड़ा बदलाव, अजय कुमार सिंह फिर से बने डीजीपी

रांची, 19 अक्टूबर 2024: झारखंड में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पद पर बड़ा बदलाव किया गया है। चुनाव आयोग के आदेश के बाद अनुराग गुप्ता को डीजीपी पद से हटा दिया गया है और अजय कुमार सिंह को फिर से झारखंड का नया डीजीपी बना दिया गया है।

झारखंड सरकार ने पहले अजय कुमार सिंह को हटाकर अनुराग गुप्ता को डीजीपी बनाया था। लेकिन चुनाव आयोग ने अनुराग गुप्ता को इस पद से हटाने का निर्देश दिया, जिसके बाद सरकार ने तुरंत प्रभाव से यह बदलाव किया। अब अजय कुमार सिंह एक बार फिर झारखंड के पुलिस प्रमुख के रूप में नियुक्त किए गए हैं।

इस संबंध में सरकार के उपसचिव ओमप्रकाश तिवारी की ओर से आदेश जारी किया गया है। अजय कुमार सिंह इससे पहले झारखंड पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन लिमिटेड के एमडी सह चेयरमैन के पद पर कार्यरत थे।

चुनाव आयोग के आदेश के बाद अनुराग गुप्ता की नई पोस्टिंग की घोषणा नहीं की गई है। उन्हें डीजीपी पद से हटाए जाने के बाद अब आगे उनके नई जिम्मेदारी की जानकारी नहीं दी गई है।

झारखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार राज्य की प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था में ये बदलाव किए जा रहे हैं। ऐसे में यह निर्णय चुनाव की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अहम माना जा रहा है।

इस फैसले से राज्य में सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था पर क्या प्रभाव पड़ेगा, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Nihal Ravidas निहाल रविदास, जिन्होंने बी.कॉम की पढ़ाई की है, तकनीकी विशेषज्ञता, समसामयिक मुद्दों और रचनात्मक लेखन में माहिर हैं।