आरती पर लड़ाई - डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित
आरती पर लड़ाई राजनीति क्यों हाई, विपक्ष को लगी चिढ़ व्यर्थ बहस चली भाई?...

आरती पर लड़ाई
------------
आरती पर लड़ाई
राजनीति क्यों हाई,
विपक्ष को लगी चिढ़
व्यर्थ बहस चली भाई?
पद होते अलग अलग
वे भी तो धार्मिक इंसान,
अपने कर्तव्य का निर्वहन
सौहार्द का करते सम्मान।
लोकतंत्र के चार स्तंभ
आपस में नहीं हैं दुश्मन,
होते रहता आमना सामना
नही गलत उनका तो मिलन।
गणेश पूजा का त्योहार
समरसता का करता संचार,
शामिल होना कुछ नहीं गलत
सनातन धर्म का उच्च आचार।
पूजन अर्चना से ही होता
उर आंगन पवित्र अंजोर,
सत्य पथ अडिग रहने का
निष्पक्ष न्याय पर ही जोर।
मोदी हों या चंद्रचुड़ जी
दोनों के व्यक्तित्व महान,
नहीं वे किसी के प्रभाव में
पद गरिमा पर सदा ध्यान।
मत करो पाप इन पर उठाकर
बेवजह बेतुका राजनीतिक सवाल,
मत तोड़ो विश्वास न्यायालय पर
बजावो सोच समझकर ही गाल।
--डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित
What's Your Reaction?






