छेड़ रहे देशद्रोही तान-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित
देश विरोध कांग्रेस चलती सदा ही उल्टी चाल, एनसी संग खतरनाक इरादा विशेष धारा वापिस का ख्याल। ....

छेड़ रहे देशद्रोही तान
----------------
देश विरोध कांग्रेस चलती
सदा ही उल्टी चाल,
एनसी संग खतरनाक इरादा
विशेष धारा वापिस का ख्याल।
कांग्रेस एनसी के सुर में
सुर मिलाता पाकिस्तान,
सत्ता हेतु पगला गए हैं
छेड़ रहे देशद्रोही तान।
जो भूल की थी नेहरू ने
उसे दुहराने का संकल्प,
यह अब असंभव लगता
कांग्रेस व्यर्थ रही जल्प।
लोकतंत्र पर्व कश्मीर में
लोगों में भारी उत्साह,
बंपर मतदान वहाँ हुआ
घाटी चली अमन की राह।
पाक के अखबारों में
कांग्रेस की हो रही प्रशंसा,
आतंकियों का तो समर्थन
पाक संग खड़ी पार्टी हमेशा।
जागरूक और सतर्क हुए
कश्मीर के हर प्रबुद्ध जन,
सुख समृद्धि आ रही वहाँ
दहशतगर्दों का होता पतन।
तीन सौ सत्तर हुआ इतिहास
अब नहीं कभी आनेवाला,
वंशवादी भ्रम को फैला रहे
अब राष्ट्रवादियों का बोलबाला।
-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित
What's Your Reaction?






