विश्वहित हो युद्ध विराम-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

हिजबुल्ला का अचुक प्रहार  मिसाइल पहुँचा नेतन्याहु द्वार। सकते में इसराइल की सेना बच गया पीएम का परिवार। ...

Oct 19, 2024 - 19:04
Oct 19, 2024 - 21:01
 0
विश्वहित हो युद्ध विराम-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित
विश्वहित हो युद्ध विराम-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

विश्वहित हो युद्ध विराम 
---------------
हिजबुल्ला का अचुक प्रहार 
मिसाइल पहुँचा नेतन्याहु द्वार।
सकते में इसराइल की सेना
बच गया पीएम का परिवार। 

इसराइल हुआ सचेत उग्र
बदला लेने को हो रहा तैयार,
हो रहा युद्ध का अति विस्तार 
इरान में होता भय का संचार। 

इसराइल मानेगा नहीं  अब
दुश्मन पर करेगा अवश्य प्रहार,
परमाणु युद्ध के अब आसार 
जन धन मानवता का संहार। 

युद्ध का फल भोगेगा संसार
इसके लिए हमास जिम्मेवार,
पहले हमला किया उसी ने
किया इसराइल में जन संहार। 

हमास बंधकों को करे मुक्त 
इंसानियत का यह तकाजा,
रोके आतंकी समर्थन इरान 
या रहें  तैयार भुगतने  सजा।

विश्वहित हो युद्ध विराम 
कोशिश करें बड़े देश तमाम 
भारत का प्रयास अति  उत्तम
सुलझे बात से समस्या तमाम। 
--डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Nihal Ravidas निहाल रविदास, जिन्होंने बी.कॉम की पढ़ाई की है, तकनीकी विशेषज्ञता, समसामयिक मुद्दों और रचनात्मक लेखन में माहिर हैं।