तोड़ना जोड़ना बना जुमला-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

झारखण्ड और महाराष्ट्र में शुरू हुआ चुनावी रण, पल पल बदल रहा वहाँ सीट आबंटन समीकरण।....

Oct 22, 2024 - 19:26
Oct 22, 2024 - 19:32
 0
तोड़ना जोड़ना बना जुमला-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित
तोड़ना जोड़ना बना जुमला-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

तोड़ना जोड़ना बना जुमला
-----------------
झारखण्ड और महाराष्ट्र में
शुरू हुआ चुनावी रण,
पल पल बदल रहा वहाँ
सीट आबंटन समीकरण। 

रखा जा रहा बँटवारे में
वंश जाति मजहब का ख्याल,
समर्पित कार्यकर्ता पार्टी के
अचंभित देख रवैया हाल।

तोड़ना जोड़ना बना जुमला 
एक दूसरे पर करते हमला,
बँटते तो  केवल हिन्दू ही हैं
नेताओं ने केवल इन्हें छला।

सनातन पर होता नित प्रहार 
धार्मिक जुलूस पर पथराव,
विपक्ष हो जाता इस पर मौन
सौहार्द पर इससे लगता घाव।

रेबड़ी संस्कृति से खतरनाक
तुष्टिकरण का विशेष रिवाज,
लोकतंत्र होता  इससे  घायल
इसी पर टिका है कांग्रेस राज।

घुसपैठिए हुए बेलगाम 
बदल रहे आकर डेमोग्रफी,
करना होगा कुछ ठोस उपाय
केवल बयान देना नहीं काफी।
-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Nihal Ravidas निहाल रविदास, जिन्होंने बी.कॉम की पढ़ाई की है, तकनीकी विशेषज्ञता, समसामयिक मुद्दों और रचनात्मक लेखन में माहिर हैं।