Soudi Arub Meeting 2025: साउदी में हुई रूस और अमेरीका की बैठक में क्या हुआ, ट्रंप ने क्यों लगाई जेलेसंकी को फटकार

रूस और यूक्रेन युद्ध समाप्ति को लेकर साउदी अरब में हुई बैठक में रूस और अमेरिका ने आगे बातचीत जारी रखने पर सहमति जताई। तो वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने जेलेंस्की को तगड़ी फटकार लगाई है।

Feb 19, 2025 - 15:19
Feb 19, 2025 - 15:49
 0
Soudi Arub Meeting 2025: साउदी में हुई रूस और अमेरीका की बैठक में क्या हुआ, ट्रंप ने क्यों लगाई जेलेसंकी को फटकार
Soudi Arub Meeting 2025: साउदी में हुई रूस और अमेरीका की बैठक में क्या हुआ, ट्रंप ने क्यों लगाई जेलेसंकी को फटकार

अमेरिका - रूस मीटिंग रियाद 2025: मंगलवार को साउदी अरब की राजधानी रियाद में यूक्रेन युद्ध विराम को लेकर अमेरिका और रूस की बैठक समाप्त हो गई है। जिसमें दोनों देशों के बीच बैठक में कहा गया कि युद्ध को जल्द समाप्त करने के लिए हल निकाला जाएगा। इसके लिए अमेरिका और रूस आपस में बातचीत करते रहेंगे। युद्ध को अचानक नहीं रोका जा सकता है। इसलिए तुरन्त इस नतीजे पर नही पहुंचे। रियाद में हुई इस बैठक को सकारात्मक माना जा रहा है। साउदी अरब की मध्यस्थता में लगभग चार घण्टे चली इस बैठक में रूस और अमेरिका का प्रतिनिधिमंडल शामिल था। 


जल्द मिलेंगे ट्रंप और पुतिन 


रियाद में यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस और अमेरीका की बातचीत में यह भी कहा गया कि विदेश मंत्रालय स्तर की बैठक का नतीजा सकारात्मक रहा। सभी ने अपने तरीके से सवाल जवाब किए। माना जा रहा कि बैठक के बाद युद्ध कुछ महीने के अंदर ही समाप्त हो सकता है। इससे फ्रांस और ब्रिटेन जैसे देशों को खुश होने का मौका मिल गया। क्योंकि यूक्रेन को हथियार की सप्लाई इन देशों से भी जा रही थी। साथ ही रूस अब गैस की सप्लाई जारी कर सकता है। वहीं इस पूरी बैठक से यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की खुश नहीं है। लेकिन इसके बावजूद ट्रंप की बात किसी भी कीमत पर जेलेंस्की को माननी पड़ेगी। उनके पास कोई और रास्ता भी नहीं दिख रहा है। सूत्रों का मानना है कि बहुत जल्द रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात हो सकती है। ये मुलाकात युद्ध पर अंतिम निर्णय ले सकता है। अगर जरुरत पड़ी तो पुतिन और ट्रंप की बातचीत के बाद जेलेंसकी की भी राय ली जा सकती है। अगर जेलेंस्की ट्रंप के फैसले को नकारते है तो उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

जेलेंस्की क्यों अमेरिका पर भड़के


साउदी अरब में हुई इस बैठक पर जेलेंस्की ने अमेरिका पर जमकर अपनी भड़ास निकाली है। यह बैठक बिना यूक्रेन के कैसे हो सकती थी। जेलेंस्की इस समय अपनी तुर्की यात्रा पर है। जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हम चाहते है कि कोई भी हमारे पीठ पीछे फैसला ना लें। यूक्रेन को अगर युद्ध में रोका जा रहा है तो बिना यूक्रेन के निर्णय नहीं लिया जा सकता। जेलेंस्की पहले बुधवार को अपनी साउदी अरब यात्रा पर जाने वाले थे। लेकिन वो जाते तो सभी को लगता कि जेलेंस्की जासूसी करने आए है। इसलिए 10 मार्च तक उन्होंने अपनी यात्रा स्थगित कर दी। आपको बता दें कि तीन साल बाद अमेरिका और रूस के अधिकारियों ने मुलाकात की है। इससे पहले फरवरी 2022 में रूस और अमेरीका के बीच बातचीत हुई थी।


रूस ने क्या कहा

बैठक में रूस और अमेरीका ने कहा है कि वो जंग रोकने के लिए उच्च स्तरीय टीमें बनाएंगे। इसकी रुप रेखा तैयार होगी। इसके बाद ही युद्ध समाप्त होगा। वहीं रूस ने अपनी शर्तो को दोहराया है। रूस ने कहा कि यूक्रेन को यूरोपीय संघ में शामिल होने का पूरा अधिकार है। लेकिन उसे नाटो में शामिल नहीं किया जा सकता। जबकि युद्ध शुरू होने से पहले ही यूक्रेन नाटो में शामिल होने की बात करता रहा है। उसे पता है कि नाटो में शामिल होकर ही यूक्रेन को सुरक्षा मिल सकती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Brajesh Saini ब्रजेश सैनी इंडिया इंडियन न्यूज में बतौर न्यूज राइटर और रिपोर्टर मैनेजर के रूप में काम कर रहे है। उन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई JIMMC कानपुर से पूरी की है। लगभग 6 वर्षो से मीडिया इंडस्ट्री में कार्यरत है। पॉलिटिकल , स्पोर्ट्स और इंटरनेशनल खबरों में अच्छी पकड़ है। इससे पहले वो कई संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।