झारखंड में बड़ा राजनीतिक उलटफेर: सरयू राय ने जेडीयू का दामन थामा
झारखंड में सरयू राय ने जेडीयू जॉइन किया, पटना में आयोजित सादिक समारोह में संजय झा ने दिलाई सदस्यता। जमशेदपुर पूर्वी से उम्मीदवार बनने की संभावना, जानें पूरी खबर।

झारखंड में बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के बीच विधायक सरयू राय ने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) का दामन थाम लिया है। पटना में आयोजित सादिक समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संजय झा ने उन्हें जेडीयू में शामिल कराया। इस मौके पर झारखंड के प्रदेश जनता दल यूनाइटेड अध्यक्ष खीरु महतो समेत अन्य महत्वपूर्ण लोग भी उपस्थित थे।
सरयू राय का अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन उनके जेडीयू में शामिल होने की आधिकारिक जानकारी संजय झा ने दी है। बताया जा रहा है कि सरयू राय के जेडीयू में शामिल होने के बाद यह तय हो चुका है कि जमशेदपुर पूर्वी से सरयू राय ही उम्मीदवार होंगे। जमशेदपुर की एक सीट अब जनता दल यूनाइटेड को जाती हुई नजर आ रही है।
सरयू राय को मिल सकता है झारखंड का प्रभार
सूत्रों के अनुसार, झारखंड में सरयू राय को ही जेडीयू का प्रभार दिया जा सकता है। खीरु महतो वर्तमान में जनता दल यूनाइटेड से राज्यसभा सदस्य हैं, और सरयू राय के ज्वाइन करने के बाद पार्टी की स्थिति झारखंड में काफी मजबूत हो सकती है। राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ जेडीयू का समझौता है, और इसी के आधार पर झारखंड में भी सीटों का बंटवारा होगा।
चुनाव की रणनीति
बीजेपी, आजसू और जेडीयू मिलकर झारखंड में चुनाव लड़ेंगे। जनता दल यूनाइटेड ने झारखंड में 4 से 5 सीटों पर अपना दावा किया है। बताया जा रहा है कि विधायक सरयू राय ने अपनी पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा का भी जेडीयू में विलय कर दिया है। हालांकि, इस संबंध में अब तक भारतीय जनतंत्र मोर्चा या विधायक सरयू राय ने कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
समारोह में उपस्थित गणमान्य लोग
पटना में आयोजित इस समारोह में कई महत्वपूर्ण नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। समारोह का माहौल उत्साह और राजनीतिक चर्चा से भरा रहा। सरयू राय के जेडीयू में शामिल होने से पार्टी की शक्ति और प्रभाव में वृद्धि होने की संभावना है, खासकर झारखंड में।
जदयू परिवार में आपका स्वागत है!
झारखंड के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री, जमशेदपुर पूर्वी के माननीय विधायक सरयू राय जी को जदयू की सदस्यता दिलाई।
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के माननीय मुख्यमंत्री @NitishKumar जी के साथ उनका पिछले कई दशकों से व्यक्तिगत संबंध रहा है। मुझे… pic.twitter.com/dx9gOO3V39 — Sanjay Kumar Jha (@SanjayJhaBihar) August 4, 2024
What's Your Reaction?






