Seraikela IED Blast: सारंडा के कोलबोंगा जंगल में आईईडी विस्फोट, हाथी घायल, सुरक्षाबलों में खलबली
सारंडा के कोलबोंगा जंगल में आईईडी विस्फोट की चपेट में आया हाथी, एक पैर गंभीर रूप से घायल, रेस्क्यू जारी।
Seraikela Shocker: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा के मनोहरपुर प्रखंड के कोलबोंगा जंगल में आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से एक हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि हाथी का एक पैर गंभीर रूप से घायल हुआ है।
हाथी को चलने-फिरने में हो रही परेशानी
घायल हाथी को जंगल में ही देखा गया। वह छोटे से गड्ढे में बारिश के जमे पानी में लेटा हुआ था। बताया जा रहा है कि हाथी को चलने-फिरने में परेशानी हो रही है।
पूरी तरह से नक्सल प्रभावित इलाका, 'बारूदी जंगल' के नाम से मशहूर
जानकारों का कहना है कि जहां पर आईईडी विस्फोट हुआ है वह पूरी तरह से नक्सल प्रभावित इलाका है। इस जंगल को 'बारूदी जंगल' के नाम से भी जाना जाता है। लोग इस जंगल में जाने से भी कतराते हैं।
वन विभाग, CRPF और पशु चिकित्सक मौके पर
सूचना पर वन विभाग का अमला पहुंचा हुआ है और रेस्क्यू कर हाथी का इलाज भी कराया जा रहा है। आईईडी ब्लास्ट के बाद मौके पर सीआरपीएफ को भी बुला लिया गया है। पशु चिकित्सकों की टीम भी पहुंच गई है।
अधिकारी परेशान, वरिष्ठों को देना होगा जवाब
हाथी के घायल होने की खबर से वन विभाग के अधिकारी खासा परेशान हैं। उन्हें अपने से वरीय अधिकारियों को जवाब देते नहीं बन रही है।
विस्फोट की आवाज से लोग हुए दहल गए
स्थानीय लोगों का कहना है कि विस्फोट के दौरान जोरदार आवाजें आई थी। इस कारण ही लोगों को घटना की जानकारी मिली। कुछ लोग जब जंगल की तरफ पहुंचे तब देखा कि एक हाथी थोड़े से पानी में छट-पटा रहा है। इसके बाद वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई।
आपकी राय क्या है – क्या नक्सल प्रभावित इलाकों में आईईडी ब्लास्ट से वन्यजीवों को बचाने के लिए सुरक्षाबलों को और सतर्क रहना चाहिए? कमेंट में बताएं।
इस खबर को शेयर करें, ताकि लोग नक्सल प्रभावित इलाकों में आईईडी के खतरे को समझ सकें।
What's Your Reaction?


