Jamshedpur Firing : ऑर्केस्ट्रा में छेड़खानी का विरोध, विवाद और फायरिंग से मचा हड़कंप

जमशेदपुर साकची राज क्लब गणेश पूजा के दौरान ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में छेड़खानी के विरोध पर विवाद और फायरिंग, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी। पुलिस सुरक्षा कड़ी।

Aug 28, 2025 - 13:32
 0
Jamshedpur Firing : ऑर्केस्ट्रा में छेड़खानी का विरोध, विवाद और फायरिंग से मचा हड़कंप
Jamshedpur Firing : ऑर्केस्ट्रा में छेड़खानी का विरोध, विवाद और फायरिंग से मचा हड़कंप

जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के तमरिया रोड स्थित राज क्लब गणेश पूजा समिति में मंगलवार देर रात आयोजित ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान भारी बवाल और फायरिंग की घटना घटी। रात करीब 11 बजे कार्यक्रम में महिलाओं के साथ छेड़खानी के विरोध के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि राहुल तिवारी और सूरज तिवारी के बीच हाथापाई होने लगी। इसी दौरान राहुल तिवारी का दोस्त राहुल राय देशी कट्टा लेकर मौके पर आया और फायरिंग कर दी। संयोग अच्छा रहा कि कोई घायल नहीं हुआ.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद की शुरुआत महिला डांसर पर रुपये लुटाने और छेड़खानी का विरोध करने पर हुई। पूजा समिति के सदस्य सुमंत नायक की लिखित शिकायत पर साकची थाना कांड संख्या-130/25 दर्ज की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राहुल तिवारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है, जबकि अन्य आरोपी राहुल राय, कैफ और उसके साथी फरार हैं। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि गोलीबारी में कोई घायल नहीं है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

लोकल प्रशासन ने साफ़ किया है कि सार्वजनिक आयोजनों या पूजा स्थलों पर इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Team India मैंने कई कविताएँ और लघु कथाएँ लिखी हैं। मैं पेशे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियर हूं और अब संपादक की भूमिका सफलतापूर्वक निभा रहा हूं।