Russia Again Attack Ukraine 2025: रूस ने यूक्रेन पर किया फिर हमला, तीसरी वर्षगांठ पर दागे 267 ड्रोन , यूक्रेन हुआ धुआं - धुआं
यूक्रेन ने युद्ध की तीसरी वर्षगांठ से पहले यूक्रेन में फिर बड़ा हमला करते हुए 267 ड्रोन और बैलेस्टिक मिसाइल दागी। हमले से यूक्रेन के कई शहरों पर इसका असर हुआ है। रूसी हमले से तनाव और बढ़ता नजर आ रहा है।

रूस यूक्रेन युद्ध : एक तरफ जहां अमेरिका रूस - यूक्रेन जंग को खत्म करने के लिए बैठके कर रहा है। वहीं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन है कि जंग को और तेज करना चाह रहे हैं। रूस और यूक्रेन युद्ध के तीन साल पूरे होने में 24 घंटे का वक्त बचा था। उससे पहले ही रूस ने यूक्रेन पर जबरदस्त हमला बोल दिया। इस हमले में रूस ने यूक्रेन पर 267 ड्रोन के अलावा कई बैलेस्टिक मिसाइल भी दागी है। जिससे कई बुनियादी ढांचे तबाह हुए है। वहीं यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि युद्ध शुरू होने के बाद अब तक का ये सबसे बड़ा हमला है। हम रूस के इस आतंकी हमले की कड़ी निन्दा करते है। जेलेंस्की ने अपने सहयोगी देशों से मदद की अपील की है।
जेलेंस्की ने कहा हम झुकने वाले नहीं
रविवार को रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए 267 ड्रोन हमले में यूक्रेन को बहुत नुकसान पहुंचा है। रूस ने ये हमले 13 से अधिक शहरों में किए। इसमें खारकीव, सुमी, पोल्तावा,कीव, मेलोलेव, ओडेसा आदि जगह किए गए। हमले में रूस की तरफ से तीन बैलेस्टिक मिसाइल भी दागी गई। 267 में से 138 ड्रोन यूक्रेन ने मार गिराए। रूसी हमले के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा है कि हम गलत मांगे नहीं मानेंगे। फिर चाहे आगे कुछ भी हो। जेलेंस्की ने हमले के बाद एक आपात बैठक की। इसमें सुरक्षा सलाहकार, तीनों सेना प्रमुख और बड़े अधिकारी शामिल थे। जेलेंस्की ने अपने सहयोगी देशों से मदद की मांग की है।
शांति वार्ता के बीच जंग से हैरान दुनिया
रूस ने हमला ऐसे समय पर किया है जब साउदी अरब के रियाद में युद्ध विराम पर बैठक हुई। इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत भी कर चुके है। क्रेमलिन ने भी दोनों की बातचीत को सकारात्मक बताया था। बैठक में जेलेंस्की को नहीं बुलाया गया था। जिसके बाद वो मिस्र चले गए थे। इस बीच ट्रंप और जेलेंस्की की जुबानी जंग भी देखने को मिली। ट्रंप ने जहां जेलेंस्की को फटकारते हुए कहा कि जंग की शुरुआत कीव से हुई थी। और जंग में यूक्रेनी नागरिकों ने बहुत कुछ खोया है। अब जंग बंद होनी चाहिए। तो जेलेंस्की ने ट्रंप पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि अमेरिका सिर्फ अपने फ़ायदे के लिए यह सब सोच रहा है। हमने खनिज देने से मना किया है तो अमेरिका हम पर ही हमलावर है। रूस के हमले में दुनिया में फिर से खलबली मचा दी है।
What's Your Reaction?






