Ration CARD verification : सिर्फ अगस्त में 49,764 राशन कार्ड डिलिट! क्या आपका नाम भी सूची से हटा दिया गया?

जमशेदपुर, 30 अगस्त 2025: पूर्वी सिंहभूम में बड़ी कार्रवाई। अगस्त में 49,764 राशन कार्ड हटाए गए। 3 माह में 2,476 लोगों ने खुद सरेंडर किया राशन कार्ड। जानिए किन कारणों से हटाए गए नाम और अब आपको क्या करना चाहिए?

Aug 30, 2025 - 21:04
 0
Ration CARD  verification :  सिर्फ अगस्त में 49,764 राशन कार्ड डिलिट! क्या आपका नाम भी सूची से हटा दिया गया?
Ration CARD verification : सिर्फ अगस्त में 49,764 राशन कार्ड डिलिट! क्या आपका नाम भी सूची से हटा दिया गया?

पूर्वी सिंहभूम जिले में अपात्र राशन कार्डधारियों पर कड़ी कार्रवाई की गई है। जिला प्रशासन ने केवल अगस्त माह में ही 49,764 राशन कार्डधारियों के नाम डिलिट कर दिए हैं। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर यह अभियान लगातार चल रहा है।

किनके नाम हटाए गए?

जांच के दौरान कई कैटेगरी के कार्डधारियों को अपात्र पाया गया।

  • संदिग्ध आधार प्रविष्टियों में 15,615 नाम हटाए गए

  • RCMS श्रेणी (18 वर्ष से कम या 100 वर्ष से ज्यादा उम्र वाले एकल सदस्य कार्डधारी) में 1,022 नाम हटे

  • छह महीने या उससे ज्यादा समय से राशन नहीं उठाने वाले मौन कार्डधारियों की संख्या 31,855 रही

  • इसके अलावा 1,023 डुप्लिकेट लाभुकों के नाम भी हटाए गए

तीन माह का आंकड़ा

पिछले तीन महीनों में 2,476 लोगों ने स्वेच्छा से अपना राशन कार्ड सरेंडर किया। इनमें से 2,148 नाम हटा दिए गए हैं। केवल अगस्त महीने में ही 249 नाम सरेंडर कार्ड से हटाए गए

क्यों हो रही यह कार्रवाई?

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि यह कदम वास्तविक लाभुकों तक अनाज पहुंचाने के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि कई लोग अपात्र होने के बावजूद राशन कार्ड बनाए रखते हैं। इससे गरीब और जरूरतमंद लोगों तक सही ढंग से खाद्यान्न नहीं पहुंच पाता।

अपात्र लोगों के लिए चेतावनी

जिला प्रशासन ने अपील की है कि जो लोग अपात्र हैं वे स्वयं आगे आकर अपना कार्ड सरेंडर करें। यदि किसी ने गलती से कार्ड बनाए रखा है तो उसे भी तुरंत जमा करना चाहिए। उपायुक्त ने चेतावनी दी कि जांच के दौरान पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी

जनता से अपील

जिले के आम लोगों से कहा गया है कि वे प्रशासन के इस अभियान में सहयोग करें। यदि आपके आसपास कोई अपात्र राशन कार्डधारी है, तो उसे कार्ड सरेंडर करने के लिए प्रेरित करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Team India मैंने कई कविताएँ और लघु कथाएँ लिखी हैं। मैं पेशे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियर हूं और अब संपादक की भूमिका सफलतापूर्वक निभा रहा हूं।