जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू गुरुवार को करेंगी नामांकन, भव्य आयोजन की तैयारी
भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू गुरुवार को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगी। एग्रिको मैदान में भाजपा कार्यकर्ता जुटेंगे, शीतला माता के पूजन के साथ अभियान की शुरुआत होगी।

जमशेदपुर, 23 अक्टूबर 2024: भाजपा की ओर से पूर्णिमा साहू जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। भाजपा ने इस नामांकन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ एनडीए के नेता भी उपस्थित रहेंगे।
नामांकन से पहले एग्रिको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं का जुटान होगा। सुबह 9 बजे से ही कार्यकर्ता और समर्थक ट्रांसपोर्ट मैदान में एकत्रित होना शुरू हो जाएंगे। सातों मंडलों के अध्यक्षों के नेतृत्व में हजारों भाजपा कार्यकर्ता मैदान में पहुंचेंगे। इसके बाद, कार्यकर्ता भालूबासा स्थित शीतला माता मंदिर जाएंगे, जहां पूर्णिमा साहू माता का पूजन करेंगी और आशीर्वाद लेंगी।
सुबह 10 बजे, शीतला माता के पूजन के बाद, शुभ मुहूर्त में पूर्णिमा साहू अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।
भाजपा की पूरी तैयारी
भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला महामंत्री संजीव सिंह ने जानकारी दी कि इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ता पूरी तरह सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि नामांकन के साथ ही भाजपा की चुनावी अभियान की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी। यह नामांकन समारोह सिर्फ एक औपचारिकता नहीं है, बल्कि चुनाव में जीत की दिशा में पहला कदम है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में नामांकन समारोह में भाग लें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें।
कार्यकर्ताओं में उत्साह
पूर्णिमा साहू के नामांकन को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश देखा जा रहा है। भाजपा के कार्यकर्ता इस मौके को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। शीतला माता के आशीर्वाद से अभियान की शुरुआत करते हुए भाजपा ने अपनी जीत की रणनीति बना ली है।
What's Your Reaction?






