पाठशाला बदले मधुशाला-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

पाठशाला बदले मधुशाला उपलब्धि केजरीवाल की, जेल की खिचड़ी खा रहे  ये हाल ईमानदार लाल की.....

Sep 6, 2024 - 19:40
Sep 6, 2024 - 20:18
पाठशाला बदले मधुशाला-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित
पाठशाला बदले मधुशाला-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

पाठशाला बदले मधुशाला
-----------------
पाठशाला बदले मधुशाला
उपलब्धि केजरीवाल की,
जेल की खिचड़ी खा रहे 
ये हाल ईमानदार लाल की।

कट्टर इमानदार कहे खुद 
'आप' बजाती गाल व्यर्थ,
विकास का तो काम नहीं
घोटाला कर करती अनर्थ।

रेबड़ी बाँटने की  होड़
झूठे वादों की भरमार,
आँकड़ा केवल कागजी
सभी बना रहे सरकार। 

कुछ भी करते वादा
चुनाव जीतने का इरादा,
सब दलों का यही हाल
कोई कम न कोई ज्यादा।

भाजपा का संकल्प पत्र
सुख समृद्धि  का आगमन,
कश्मीर  बनेगा टूरिस्ट हब
खेल कुंभ का  आयोजन। 

हार जीत  का दाव पेच
हरियाणा चुनाव दिलचस्प,
दलबदल का चल रहा खेल
हासिल टिकट हुए वो मस्त।


-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित